लाइव न्यूज़ :

बीएसई ने 107 दिन में एक करोड़ खाते जोड़े, कुल संख्या आठ करोड़ हुई

By भाषा | Updated: September 21, 2021 22:17 IST

Open in App

मुंबई, 21 सितंबर प्रमुख शेयर बाजार बीएसई ने छह जून से 21 सितंबर के बीच एक करोड़ पंजीकृत निवेशक खाते जोड़े हैं। इसके साथ केवल 107 दिन में निवेशक खातों की संख्या आठ करोड़ से ऊपर पहुंच गयी है।

इससे पहले शेयर बाजार ने छह जून को कहा था कि उसके पंजीकृत उपयोगकर्ताओं का आधार सात करोड़ को पार कर गया है। पिछले साल 23 मई से यानी 12 महीने से थोड़े अधिक समय में दो करोड़ पंजीकृत निवेशक खाते जोड़े गये।

इस बारे में बीएसई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशीष कुमार चौहान ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से प्रत्यक्ष रूप से या फिर म्यूचुअल फंड के माध्यम से इक्विटी निवेश बढ़ा है। वैश्विक स्तर पर इसके कई कारण हैं और घरेलू बाजार भी इस रुख का अनुकरण कर रहा है।

उन्होंने बाजार में निवेश करने को लेकर सतर्क रहने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि हर निवेशक के लिये यह जरूरी है कि वह निवेश करने से पहले कंपनी के बारे में पूरी जानकारी रखे और उस उत्पाद के बारे में पूरा ब्योरा रखे, जिसमें वह पैसा लगाने जा रहे हैं।

चौहान ने कहा कि फरवरी 2008 में एक्सचेंज के पास सिर्फ एक करोड़ निवेशक खाते थे।

यह जुलाई 2011 तक बढ़कर दो करोड़ हो गये।

जनवरी 2014 में इसे तीन करोड़ तक ले जाने में बीएसई को लगभग तीन साल लगे, और अगस्त 2018 में यह चार करोड़ के स्तर को पार कर गया।

इसने मई 2020 में पांच करोड़ का आंकड़ा पार किया, 19 जनवरी 2021 को छह करोड़ और छह जून 2021 को सात करोड़ का आंकड़ा पार किया।

इसने 21 सितंबर, 2021 को आठ करोड़ के स्तर को पार कर लिया। यह सबसे तेज वृद्धि रही। केवल 107 दिन में एक करोड़ खाते जोड़े गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम