लाइव न्यूज़ :

Share Market: शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 329 अंक चढ़ा, इंफोसिस का शेयर सात प्रतिशत मजबूत

By भाषा | Updated: June 26, 2020 18:06 IST

शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला, बीएसई का 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 329.17 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,171.27 अंक पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली।बीएसई का 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 329.17 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,171.27 अंक पर बंद हुआ।

मुंबई: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी के दम पर सेंसेक्स शुक्रवार को 329 अंक से अधिक मजबूत हो गया। बीएसई का 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 329.17 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,171.27 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 94.10 अंक यानी 0.90 प्रतिशत बढ़ कर 10,383 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस में सबसे अधिक सात प्रतिशत की तेजी रही। इसके बाद टीसीएस, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक का स्थान रहा। दूसरी ओर, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक और सन फार्मा के शेयर गिरावट में रहे।

कारोबारियों के अनुसार, मासिक डेरिवेटिव की नयी श्रृंखला के पहले दिन व्यापक स्तर पर हुई खरीद और वैश्विक शेयर बाजारों से सकारात्मक संकेतों ने सूचकांक को उठा दिया। एमके वेल्थ मैनेजमेंट के शोध प्रमुख जोसेफ थॉमस ने कहा कि पिछले दो सप्ताह की लगातार वृद्धि के बाद बाजार इस सप्ताह थोड़ा अस्थिर हो गया था।

उन्होंने कहा, "यह मुख्य रूप से अमेरिका और भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि, सीमा पर भारत और चीन के बीच तनाव तथा चीन और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव सहित कई मुद्दों पर चल रहे विवाद से प्रभावित था।’’ उन्होंने कहा कि सप्ताह के अधिकांश दिनों में घरेलू बाजारों ने अन्य वैश्विक बाजारों में व्यापक रुझान को दर्शाया।

इस बीच एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी महत्वपूर्ण लाभ के साथ बंद हुआ, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहा। चीन का शंघाई कंपोजिट सार्वजनिक अवकाश के कारण बंद रहा। यूरोप में शेयर बाजार शुरुआती सौदों में करीब एक प्रतिशत की बढ़त में चल रहे थे।

इस बीच, कच्चा तेल का अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ‘ब्रेंट क्रूड’ वायदा 1.27 प्रतिशत बढ़ कर 41.57 डॉलर प्रति बैरल हो गया। मुद्रा बाजार में रुपया शुरुआती लाभ को खोकर 75.65 रुपये प्रति डॉलर पर करीब करीब स्थिर बंद हुआ। 

टॅग्स :निफ्टीसेंसेक्सशेयर बाजारshare marketStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम