लाइव न्यूज़ :

जियो एयर फाइबर की सुपर स्पीड का सीक्रेट है, स्टैंडअलोन 5जी टेक्नोलॉजी: ओपन सिग्नल

By मुकेश मिश्रा | Updated: June 8, 2024 17:01 IST

ओपन सिग्नल का मानना है कि जियो की फिक्सड वायरलेस सर्विस यानी जियो एयर फाइबर के ग्राहक प्रतिमाह औसतन 400 जीबी डेटा की खपत करते हैं। यह खपत मोबाइल ग्राहकों की तुलना में काफी अधिक है। इसके बावजूद जियो एयर फाइबर की स्पीड और क्वालिटी स्कोर, 5जी मोबाइल नेटवर्क के समान बनी रहती है।

Open in App

नई दिल्ली: दुनिया की प्रतिष्ठित मोबाइल नेटवर्क एनालिटिक्स कंपनी ओपनसिग्नल ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि जियो के स्टैंडअलोन 5जी नेटवर्क की वजह से ही जियो एयर फाइबर अपने ग्राहकों को शानदार स्पीड पर डेटा दे पाता है। ओपन सिग्नल का मानना है कि जियो की फिक्सड वायरलेस सर्विस यानी जियो एयर फाइबर के ग्राहक प्रतिमाह औसतन 400 जीबी डेटा की खपत करते हैं। यह खपत मोबाइल ग्राहकों की तुलना में काफी अधिक है। इसके बावजूद जियो एयर फाइबर की स्पीड और क्वालिटी स्कोर, 5जी मोबाइल नेटवर्क के समान बनी रहती है। बताते चलें कि जियो के 5जी नेटवर्क की स्पीड देश में सबसे ज्यादा है। 

भारत के ‘फिक्सड वायरलेस सर्विस’ में अकेला रिलायंस जियो ही अभी स्टैंडअलोन 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है। ओपन सिग्नल के मुताबिक स्टैंडअलोन 5जी के साथ नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी भी जियो एयर फाइबर को डेटा खपत प्रबंधन में मदद करती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस टेक्नोलॉजी के फायदों को देखते हुए एयरटेल भी स्टैंडअलोन 5जी नेटवर्क पर फिक्सड वायरलेस सर्विस लाने की तैयारियां कर रहा है। 

जिन इलाकों में ब्रॉडबैंड कवरेज कम है उन क्षेत्रों को नेटवर्क कवरेज में लाने के लिए रिलायंस जियो ने पिछले साल ही जियो एयर फाइबर लॉन्च किया था। जियो एयर फाइबर की सबसे अधिक मांग टियर -2 शहरों से आ रही है। ग्राहकों को लुभाने के लिए जियो ने 599 रु से शुरू होने वाले कई किफायती प्लान भी लॉन्च किए हैं। कंपनी का टारगेट 10 करोड़ परिसरों को इस सेवा से जोड़ने का है।  कंपनी ने स्ट्रीमिंग प्लान की शुरुआत भी की है, जिसमें फिक्स्ड ब्रॉडबैंड पैकेज के साथ 15 स्ट्रीमिंग ऐप शामिल हैं।

टॅग्स :जियो गीगाफाइबरजियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?