लाइव न्यूज़ :

बिहारः अफसरों ने संपत्ति का दिया ब्योरा, अधिकारियों से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी, जानें मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के पास कितनी दौलत

By एस पी सिन्हा | Updated: April 1, 2023 18:54 IST

बिहारः मुख्य सचिव से लेकर सारे अधिकारियों ने अपनी पत्नी और आश्रितों सहित संपत्ति का विवरण जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देविकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह के पास 15000 रुपये नकद हैं।प्रत्यय अमृत ने बताया कि पत्नी रत्ना अमृत के पास ज्यादा संपत्ति है।प्रत्यय अमृत पर 78.23 लाख रुपये का बैंक ऋण भी है।

पटनाः बिहार में नीतीश सरकार के द्वारा सत्ता संभालने के बाद पारदर्शिता के लिए मंत्रियों और अधिकारियों कि हर साल संपत्ति जारी करने का आदेश के बाद राज्य में कार्यरत अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा जारी कर दिया है। मुख्य सचिव से लेकर सारे अधिकारियों ने अपनी पत्नी और आश्रितों सहित संपत्ति का विवरण जारी किया है।

ज्यादातर अधिकारियों से अमीर उनकी पत्नियां है। अधिकारियों के द्वारा जारी की गई संपत्ति की जानकरी में बताया गया है कि कई अधिकारी हथियार के भी शौकीन हैं तो कई गहने के शौकीन हैं। राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के पास 65 हजार नगद है और 5 लाख से अधिक बैंक में जमा है। वर्ष 2013 मॉडल का मारुति अल्टो 800 कार है।

जबकि सीवान में पुश्तैनी एक बीघा जमीन है तो वहीं पटना में 1.75 कट्ठा गैर कृषि जमीन सुल्तानगंज में है। इनके पीएफ खाते में 12.92 लाख रुपये जमा है। इसके साथ ही दो फ्रिज और एक डेढ़ टन का एसी है। पत्नी के नाम का पटना के कंकड़बाग में चार हजार वर्गफीट का प्लाट है। पटना के बेली रोड में 1425 वर्गफीट का एक फ्लैट है, जिसे साल 1998 में बिहार सरकार से अग्रिम लेकर खरीदा गया था।

वहीं पथ निर्माण के साथ स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया है कि उनकी पत्नी रत्ना अमृत के पास ज्यादा संपत्ति है। उनकी पत्नी रत्ना के पास 1.67 करोड़ रुपये नकद हैं तो प्रत्यय अमृत के पास 41.07 लाख रुपये हैं। प्रत्यय अमृत के पास 15 ग्राम सोना है। साथ ही पत्नी रत्ना के पास 950 ग्राम सोना और करीब तीन किलो चांदी भी है।

संपत्ति में गुड़गांव में 1500 वर्ग फीट का एक फ्लैट मुजफ्फरपुर में भाई-बहन के साथ संयुक्त नाम से 1.2 कट्ठा 14 धूर जमीन है। प्रत्यय अमृत पर 78.23 लाख रुपये का बैंक ऋण भी है। वहीं खान एवं भूतत्व विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बमहारा के बैंक में करीब 42 लाख रुपये जमा हैं। कई बैंक खातों में जमा बांड और म्यूचल फंड में करीब 1.33 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

उनके पास नौ सौ ग्राम सोना 960 ग्राम के करीब चांदी भी है। जबकि पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह के पास नकद के रूप में करीब डेढ़ लाख रुपये हैं, वही इनकी पत्नी प्रियंका सिंह के पास 1.74 लाख रुपये हैं। मिहिर कुमार के बैंक खाते में 10.12 लाख रुपये से अधिक राशी है। साथ पत्नी के पास गोल्ड बांड भी है, जिसकी कीमत करीब 1.39 लाख रुपये है।

विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह के पास 15000 रुपये नकद हैं। बैंकों में करीब 45 लाख रुपए जमा है और 96 लाख का बाॉड और शेयर है। दरभंगा में 69 लाख की कृषि एवं गैर कृषि योग्य भूमि भी है जो संयुक्त परिवार का है। झारखंड के बोकारो, पटना, रांची , बोधगया और दरभंगा में दो करोड़ 31 लाख का आवासीय भूखंड है एक लाइसेंसी रिवाल्वर इनके पास है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारपटनातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित