लाइव न्यूज़ :

कोसी-मेची नदी को जोड़ने के लिए 6282 करोड़ रुपये?, पटना-आरा-सासाराम कॉरिडोर निर्माण को मंजूरी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 28, 2025 17:46 IST

Bihar Elections: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कोसी नदी पूरे बिहार राज्य में बहने वाले पानी का एक प्रमुख स्रोत है।

Open in App
ठळक मुद्देपरियोजना भारी आर्थिक लाभ और महत्वपूर्ण आपदा प्रबंधन प्रदान करेगी।6,282 करोड़ रुपये की एक बड़ी परियोजना को मंजूरी दी गई है। पटना-आरा-सासाराम कॉरिडोर (NH-119A) (120.10 किमी) के निर्माण को मंजूरी दी।

नई दिल्लीः बिहार चुनाव 2025 में होने को है। इस बीच केंद्र सरकार ने पैसों की बारिश कर दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद कई घोषणा की। कैबिनेट ने बिहार में 4-लेन ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड पटना-आरा-सासाराम कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कोसी नदी पूरे बिहार राज्य में बहने वाले पानी का एक प्रमुख स्रोत है और कोसी नदी के पानी को मेची नदी से जोड़ने के लिए 6,282 करोड़ रुपये की एक बड़ी परियोजना को मंजूरी दी गई है। यह परियोजना भारी आर्थिक लाभ और महत्वपूर्ण आपदा प्रबंधन प्रदान करेगी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को बिहार की कोसी मेची अंत:राज्यीय लिंक परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (पीएमकेएसवाई-एआईबीपी) के अंतर्गत शामिल करने को मंजूरी दी। समिति ने 6,282.32 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना को मार्च, 2029 तक पूरा करने के वास्ते बिहार के लिए 3,652.56 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता को भी मंजूरी दे दी है। इस परियोजना में मौजूदा पूर्वी कोसी मुख्य नहर के पुनर्निर्माण के माध्यम से कोसी नदी के अतिरिक्त जल के एक हिस्से को बिहार में महानंदा बेसिन में सिंचाई के वास्ते पहुंचाने की परिकल्पना की गई है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाइब्रिड एन्युटी मोड पर बिहार में 4-लेन ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड पटना-आरा-सासाराम कॉरिडोर (NH-119A) (120.10 किमी) के निर्माण को मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "यह परियोजना पटना-आरा-सासाराम को जोड़ेगी। यह परियोजना पांच राष्ट्रीय राजमार्गों और चार राज्य राजमार्गों को जोड़ेगी...इससे बिहार में भीड़भाड़ काफी कम हो जाएगी।"

टॅग्स :बिहारपटनानरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम