लाइव न्यूज़ :

भारती एयरटेल प्रमुख सुनील भारती मित्तल को झटका, सैलरी पैकेज में कमी, जानिए कितना है वेतन-भत्ता

By भाषा | Updated: July 28, 2020 21:07 IST

मित्तल का मूल वेतन 2019-20 में 26.97 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल के समान ही है। हालांकि आयकर अधिनियम की धारा 17(2) के तहत उन्हें उपलब्ध कराए गए अनुलाभों का मूल्य पिछले साल के 1.87 करोड़ रुपये से घटकर 99.8 लाख रुपये रह गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमित्तल को एक अक्टूबर 2016 को फिर से पांच साल के लिए कंपनी का चेयरमैन नियुक्ति किया गया था।कंपनी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के परिणाम बुधवार 29 जुलाई को जारी करने वाली है। भारती एयरटेल लिमिटेड के चेयरमैन के तौर पर 2018-19 में मित्तल का वेतन-भत्ता 31 करोड़ रुपये था।

नई दिल्लीः भारती एयरटेल के प्रमुख सुनील भारती मित्तल का वेतन पैकेज 2019-20 में तीन प्रतिशत घटकर 30.13 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के शेयर की कीमत और अन्य लाभों में कमी से पैकेज कम हुआ।

भारती एयरटेल लिमिटेड के चेयरमैन के तौर पर 2018-19 में मित्तल का वेतन-भत्ता 31 करोड़ रुपये था। कंपनी की वार्षिक रपट के अनुसार मित्तल के वेतन-भत्ते में 2016-17 के बाद स कोई बदलाव नहीं किया गया है। उनके वास्तविक वेतन में आयी कमी की मुख्य वजह शेयर कीमतों और अन्य लाभों का मूल घटना है।

मित्तल का मूल वेतन 2019-20 में 26.97 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल के समान ही है। हालांकि आयकर अधिनियम की धारा 17(2) के तहत उन्हें उपलब्ध कराए गए अनुलाभों का मूल्य पिछले साल के 1.87 करोड़ रुपये से घटकर 99.8 लाख रुपये रह गया है।

उनके सेवानिवृत्ति अनुलाभ भी 2.15 करोड़ रुपये पर स्थिर बने हुए हैं। मित्तल को एक अक्टूबर 2016 को फिर से पांच साल के लिए कंपनी का चेयरमैन नियुक्ति किया गया था। कंपनी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के परिणाम बुधवार 29 जुलाई को जारी करने वाली है।

इंडिगो की वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में कटौती बढ़ा कर 35 प्रतिशत तक करने की घोषणा

कोविड-19 संकट के बीच इंडिगो ने अपने वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में अब 35 प्रतिशत तक कटौती करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि यह कदम नकदी प्रबंधन के लिए उठाया गया है। मई के बाद से इंडिगो अपने वरिष्ठ कर्मियों के वेतन में 25 प्रतिशत तक की कटौती कर रही है। कंपनी ने 20 जुलाई को घोषणा की कि वह इस कटौती को थोड़ा और बढ़ाने जा रही है।

महामारी की वजह से कंपनी के सामने खड़े हुए आर्थिक संकट से निपटने के लिए वह अपने कर्मचारियों के वेतन में10 प्रतिशत की कटौती और करेगी। इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजय दत्ता ने सोमवार को एक ई-मेल में कर्मचारियों से कहा, ‘‘मैं अपनी खुद की वेतन कटौती को बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर रहा हूं। मैं हमारे सभी वरिष्ठ उपाध्यक्षों और उससे ऊपर के अधिकारियों से 30 प्रतिशत वेतन कटौती करने के लिए कह रहा हूं। सभी पायलटों की वेतन कटौती बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दी गयी है।

जबकि सभी उपाध्यक्षों के वेतन में 25 प्रतिशत कटौती और एसोसिएट उपाध्यक्षों के वेतन में 15 प्रतिशत की कटौती होगी।’’ उन्होंने कहा कि यह वेतन कटौती एक सितंबर से लागू होगी। इस घोषणा से पहले दत्ता 25 प्रतिशत, सभी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उससे ऊपर के अधिकारी 20 प्रतिशत, सभी उपाध्यक्ष 15 प्रतिशत और सभी एसोसिएट उपाध्यक्ष 10 प्रतिशत की वेतन कटौती ले रहे थे।

इसके अलावा मई में इंडिगो बैंड-डी और चालक दल के सदस्यों के वेतन में 10 प्रतिशत और बैंड-सी के कर्मचारियों के वेतन में पांच प्रतिशत की कटौती की थी। बैंड-ए और बैंड-बी के कर्मचारियों के वेतन से छेड़छाड़ नहीं की गयी थी। इनकी संख्या विमानन कंपनी में सबसे अधिक है। दत्ता की सोमवार की घोषणा में भी इनके वेतन से छेड़छाड़ नहीं की गयी है। 

टॅग्स :एयरटेलसुनील भारती मित्तलइकॉनोमीमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारडूबते डेल्टा और संकट में देश का भविष्य?, देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा