लाइव न्यूज़ :

Bharti Airtel ने आठ शहरों में 5जी सेवाएं शुरू कीं, चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा- मार्च 2024 तक पूरे देश में देंगे सेवाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2022 12:14 IST

भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने यह जानकारी दी। मित्तल ने आईएमसी-2022 में कहा कि देश का सबसे पुराना निजी दूरसंचार ऑपरेटर आठ प्रमुख शहरों में 5जी मोबाइल सेवाएं शुरू कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोोदी ने शनिवार को छठी इंडिया मोबाइल कांग्रेस की शुरुआत की और 5जी सर्विस को लॉन्च किया। एयरटेल की मार्च 2024 तक पूरे देश में ये सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दिसंबर 2023 तक देशभर में 5जी सेवाएं देने की प्रतिबद्धता जाहिर की

नयी दिल्लीः पीएम मदी ने शनिवार को भारत में बहुप्रतीक्षित 5जी सर्विस को लॉन्च कर दिया। पीएम मोदी ने चुनिंदा शहरों में 5जी सर्विस की शुरुआत की। बताया जा रहा है कि अगले कुछ वर्षों में क्रमिक रूप से पूरे देश में इसका विस्तार किया जाएगा। वहीं टेलीकॉम की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल ने शनिवार से चार महानगरों समेत आठ शहरों में 5जी दूरसंचार सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है।

एयरटेल की मार्च 2024 तक पूरे देश में ये सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है। भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने यह जानकारी दी। मित्तल ने आईएमसी-2022 में कहा कि देश का सबसे पुराना निजी दूरसंचार ऑपरेटर आठ प्रमुख शहरों में 5जी मोबाइल सेवाएं शुरू कर रहा है और मार्च 2023 तक देश के ज्यातादर हिस्सों तथा मार्च 2024 तक पूरे देश में ये सेवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।

वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दिसंबर 2023 तक देशभर में 5जी सेवाएं देने की प्रतिबद्धता जाहिर की। मुकेश अंबनी ने शनिवार को कहा कि जियो दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में 5जी टेलीफोनी सेवाएं शुरू करेगी। अंबानी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में छठे इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कहा, "मैं दिसंबर 2023 तक हर शहर, हर तालुका में 5जी पहुंचाने का वादा करता हूं।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छठी इंडिया मोबाइल कांग्रेस की शुरुआत की और 5जी सर्विस को लॉन्च किया। 

टॅग्स :एयरटेलजियो5जी नेटवर्क
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?