लाइव न्यूज़ :

BharatPe Fraud: बुरे फंसे अशनीर ग्रोवर; दिल्ली पुलिस ने पत्नी माधुरी जैन सहित दोनों को भेजा समन, 21 नवंबर को होगी पूछताछ

By अंजली चौहान | Updated: November 18, 2023 07:50 IST

भारतपे के सह-संस्थापक अश्नीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन को 21 नवंबर को मंदिर मार्ग स्थित दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

Open in App

BharatPe Fraud: भारतपे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन की मुश्किले बढ़ती नजर आ रही है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने फिनटेक यूनिकॉर्न में 81 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में पति-पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया है। 

गौरतलब है कि दंपति को भारतपे की शिकायत पर की जा रही जांच में शामिल होने के लिए 21 नवंबर को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के मंदिर मार्ग कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। ग्रोवर द्वारा एक्स पर एक पोस्ट में किए गए दावे के कुछ घंटों बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

इससे पहले गुरुवार को अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी छुट्टियों के लिए न्यूयॉर्क जा रहे थे तो उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था।

ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने समन की पुष्टि की और बताया कि दंपति के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद उन्हें रोक दिया गया था। ईओडब्ल्यू ने कथित रुपये के मामले में मई में ग्रोवर, माधुरी जैन और उनके परिवार के सदस्यों दीपक गुप्ता, सुरेश जैन और श्वेतांक जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। जिसमें  81 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला है। 

भारतपे ने आरोप लगाया कि ग्रोवर और उनके परिवार ने फर्जी मानव संसाधन सलाहकारों को नाजायज भुगतान, आरोपियों से जुड़े पासथ्रू विक्रेताओं के माध्यम से बढ़ा-चढ़ाकर और अनुचित भुगतान, इनपुट टैक्स क्रेडिट में दिखावटी लेनदेन और जीएसटी अधिकारियों को जुर्माने का भुगतान, ट्रैवल एजेंसियों को भुगतान, माधुरी जैन द्वारा जाली चालान और सबूतों को नष्ट करके लगभग 81.30 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया।

ईओडब्ल्यू सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने 7 नवंबर को कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की। बता दें कि दिसंबर 2022 में, भारतपे ने ग्रोवर और उनके परिवार के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में एक दीवानी मुकदमा भी दायर किया था, जिसमें कथित धोखाधड़ी और धन के गबन के लिए 88.67 करोड़ रुपये तक के मुआवजे की मांग की गई थी। 

टॅग्स :अशनीर ग्रोवरबिजनेसदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम