लाइव न्यूज़ :

Bharat Taxi: ओला-ऊबर पर कसेगा नकेल, 30 रुपये में 4 किमी?, हर रोज 5500 यात्राएं, टैक्सी, बाइक और ऑटो में सेवा, मोदी सरकार ने नए साल पर दी खुशखबरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2026 20:56 IST

Bharat Taxi: सेवा के जरिए रोजाना औसतन 5,500 यात्राएं हो रही हैं, जिनमें 4,000 यात्राएं हवाई अड्डे से और 1,500 यात्राएं अन्य स्थानों से हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBharat Taxi: सेवाएं टैक्सी, ऑटो और बाइक श्रेणियों में दी जा रही हैं। Bharat Taxi: 1.4 लाख से अधिक चालक इस ऐप पर पंजीकरण करा चुके हैं। Bharat Taxi: यात्रियों और चालकों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के साथ भी सहयोग किया गया है।

नई दिल्लीः देश की सहकारी संस्थाओं के समर्थन वाली ऑनलाइन कैब बुकिंग की सेवा देने वाली ‘भारत टैक्सी’ जनवरी के अंत तक दिल्ली और अन्य शहरों में आधिकारिक रूप से शुरू की जाएगी। सहकारिता मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा संचालित यह डिजिटल मंच राजधानी में दो दिसंबर, 2024 को प्रायोगिक आधार पर शुरू किया गया था। सहकारिता मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव पंकज कुमार बंसल ने कहा कि परीक्षण चरण के दौरान भारत टैक्सी सेवा को लोगों से अच्छा समर्थन मिला है और इसकी आधिकारिक शुरुआत महीने के अंत तक की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस सेवा के जरिए रोजाना औसतन 5,500 यात्राएं हो रही हैं, जिनमें 4,000 यात्राएं हवाई अड्डे से और 1,500 यात्राएं अन्य स्थानों से हो रही हैं।

ये सेवाएं टैक्सी, ऑटो और बाइक श्रेणियों में दी जा रही हैं। अब तक 1.4 लाख से अधिक चालक इस ऐप पर पंजीकरण करा चुके हैं। सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड को आठ प्रमुख सहकारी संगठनों का समर्थन प्राप्त है, जिनमें अमूल, इफको, कृभको, नैफेड, एनडीडीबी, एनसीईएल, एनसीडीसी और नाबार्ड शामिल हैं। इसके निदेशक मंडल में दो चुने हुए चालक प्रतिनिधि भी हैं।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मार्च 2024 में संसद में इस सहकारी टैक्सी सेवा की घोषणा की थी। इस पहल का उद्देश्य वाणिज्यिक वाहन चालकों की निजी कंपनियों पर निर्भरता कम करना है। इस ऐप में मोबाइल से सवारी बुक करने, पारदर्शी किराया, वास्तविक समय में वाहन की जानकारी, बहुभाषी सुविधा और चौबीसों घंटे ग्राहक सेवा जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

यह सेवा शून्य कमीशन मॉडल पर काम करती है, जिससे चालक हर यात्रा की पूरी कमाई अपने पास रख सकते हैं और सहकारी संस्था का लाभ सीधे उनके बीच बांटा जाता है। इसके अलावा, इस मंच को मेट्रो रेल जैसी परिवहन सेवाओं से जोड़ा गया है, जिससे उपयोगकर्ता एक ही ऐप पर कई तरह की यात्रा सुविधाएं बुक कर सकते हैं। यात्रियों और चालकों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के साथ भी सहयोग किया गया है।

टॅग्स :ऐपनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित