लाइव न्यूज़ :

भारत रोड नेटवर्क गाजियाबाद अलीगढ़ एक्सप्रेसवे में हिस्सेदारी क्यूब हाइवेज को बेचेगी

By भाषा | Updated: April 2, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल भारत रोड नेटवर्क लि. (बीआरएनएल) ने अपने भागीदारों के साथ मिलकर क्यूब हाइवेज के साथ समझौता किया है। इस समझौते के तहत बीआरएनएल गाजियाबाद अलीगढ़ एक्सप्रेसवे प्राइवेट लि. में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी।

इस सौदे से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी कर्ज में कमी लाने तथा राजमार्ग क्षेत्र में कारोबार के विस्तार के नए अवसरों पर करेगी।

बीआरएनएल ने एक बयान में कहा कि उसने उत्तर प्रदेश में पथकर वाली सड़क परियोजना में मालिकाना हक हस्तांतरित करने के लिये अपने भागीदारों के साथ मिलकर क्यूब हाइवेज के साथ समझौता किया है।

फिलहाल कंपनी की इसमें 39 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस सौदे में उपक्रम का कुल मूल्य 1,600 करोड़ रुपये तक आंका गया है।

शेयर खरीद समझौते के तहत कंपनी गाजियाबाद अलीगढ़ एक्सप्रेसवे प्राइवेट लि. में पूरी हिस्सेदारी बेचेगी। यह विशेष उद्देश्यीय कंपनी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच 126 किलोमीटर लंबी पथकर सड़क परियोजना के विकास, परिचालन और रखरखाव कर रही है।

सौदा नियामकीय मंजूरी और अन्य शर्तों पर निर्भर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम