लाइव न्यूज़ :

इस हफ्ते 4,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही बेटर डॉट कॉम, 3 महीने पहले ही 900 को किया था बाहर

By अनिल शर्मा | Updated: March 8, 2022 11:29 IST

अमेरिकी ऋणदाता कंपनी बेटर डॉट कॉम लगभग 4,000 लोगों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है। यह उनके कुल स्टाफ का लगभग 50 प्रतिशत है।

Open in App
ठळक मुद्देतीन महीने पहले ही बेटर डॉट कॉम के सीईओ विशाल गर्ग ने सिर्फ 2 मिनट की जूम मीटिंग में करीब 900 लोगों को नौकरी से हटा दिया थाटेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, बेटर डॉट कॉम इस हफ्ते करीब 4,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगा

नई दिल्लीः जूम कॉल के माध्यम से 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के तीन महीने बाद, अमेरिकी ऋणदाता कंपनी बेटर डॉट कॉम लगभग 4,000 लोगों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है। यह उनके कुल स्टाफ का लगभग 50 प्रतिशत है। गर्ग ने पिछली बार कर्मचारियों को निकालने का कारण उनकी कार्यक्षमता और उत्पादकता को बताया था।

बेटर डॉट कॉम द्वारा 4 हजार कर्मचारियों की छंटनी की खबर का खुलासा टेकक्रंच ने की है। टेकक्रंच ने कंपनी में आंतरिक घटनाओं से परिचित सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है। महामारी के दौरान, कंपनी ने ऑनलाइन विकल्पों की तलाश करने वाले ग्राहकों में भारी वृद्धि देखी, विशेष रूप से कम ब्याज दरों ने उस प्रक्रिया को और अधिक आकर्षक बना दिया। कंपनी ने अप्रैल 2021 में सॉफ्टबैंक से 500 डॉलर मिलियन जुटाए, जिससे इसका मूल्यांकन 6 बिलियन डॉलर हो गया। लेकिन जैसे-जैसे ब्याज दरें बढ़ी हैं, कंपनी के लिए माहौल और चुनौतीपूर्ण होता गया है। 

 पिछले महीने टेकक्रंच ने ही सबसे पहले छंटनी को लेकर खबर दी थी। सूत्रों के हवाले से आउटलेट ने यह भी बताया कि नई छंटनी की तारीख को इधर-उधर कर दिया गया क्योंकि अधिकारी तारीख के लीक होने से नाखुश थे। वहीं एक मेमो इनसाइडर की समीक्षा के अनुसार, दिसंबर में छंटनी के बाद बेटर डॉट कॉम के सीईओ विशाल गर्ग को छुट्टी दे दी गई थी। और कपंनी का "नेतृत्व और सांस्कृतिक मूल्यांकन" के लिए एक तीसरे पक्ष को लाने की योजना बनाई गई थी। जिसका मकसद  कंपनी में दीर्घकालिक टिकाऊ और सकारात्मक संस्कृति का निर्माण करना था।

टॅग्स :हिंदी समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतदुनिया में हिंदी का विस्तृत हो रहा आकाश 

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित