लाइव न्यूज़ :

Bengaluru City Home: देश में नंबर एक बेंगलुरु, 18550 लोगों ने 3 माह में अपना आशियाना लिया, जानें अन्य महानगर का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2024 23:00 IST

Bengaluru City Home: रियल एस्टेट सलाहकार फर्म जेएलएल रिसर्च की बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह आकलन पेश किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपरियोजनाओं में 16,537 इकाइयों की पेशकश की गई है।बेंगलुरु में संपत्ति की मांग लगातार बनी हुई है। हर तिमाही में नई परियोजनाएं लाई जा रही हैं।

Bengaluru City Home: सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों का गढ़ माना जाने वाला बेंगलुरु शहर अप्रैल-जून तिमाही में 18,550 इकाइयों की बिक्री के साथ देश के अग्रणी आवासीय रियल एस्टेट बाजार के रूप में उभरा है। रियल एस्टेट सलाहकार फर्म जेएलएल रिसर्च की बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह आकलन पेश किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु शहर में जून तिमाही के दौरान नई परियोजनाओं की शुरुआत में भी लगभग 45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इन परियोजनाओं में 16,537 इकाइयों की पेशकश की गई है।

जेएलएल इंडिया के वरिष्ठ प्रबंध निदेशक (कर्नाटक और केरल) राहुल अरोड़ा ने कहा कि तेजी से बढ़ते आईटी क्षेत्र, बुनियादी ढांचे को उन्नत बनाने और अनुकूल कारोबारी माहौल की वजह से बेंगलुरु में संपत्ति की मांग लगातार बनी हुई है। ऐसी स्थिति में तमाम राष्ट्रीय और क्षेत्रीय डेवलपर शहर का रुख कर रहे हैं और हर तिमाही में नई परियोजनाएं लाई जा रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, जून तिमाही में बेंगलुरु में बिके कुल घरों में से उच्च-मध्यम वर्ग के फ्लैट (एक करोड़ रुपये से तीन करोड़ रुपये के बीच की कीमत) की 62 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। जेएलएल के मुख्य अर्थशास्त्री एवं शोध प्रमुख सामंतक दास ने कहा, ‘‘बेंगलुरु की बिक्री में लगभग 25 प्रतिशत का योगदान साल के पहले छह महीनों में पेश की गई परियोजनाओं का है। इस दौरान खाली पड़े घरों की संख्या में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।’’

टॅग्स :बेंगलुरुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम