लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरू और गुरुग्राम टेक्नॉलॉजी कंपनियों की टॉप 5 शहरों की लिस्ट में शामिल

By भाषा | Updated: May 27, 2019 15:23 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें प्रमुख शहर बीजिंग, बेंगलुरू, शंघाई, सिंगापुर और गुरुग्राम हैं। कारोबार करने की परिस्थितियों तथा नवोन्मेषी माहौल के मामले में इन शहरों की स्थिति काफी अच्छी है।

Open in App

एशिया प्रशांत (एपीएसी) में प्रौद्योगिकी कंपनियों के लिए अपने कार्यालय स्थापित करने के लिए बेंगलुरू और गुरुग्राम दुनिया के पांच पसंदीदा गंतव्यों में हैं। संपत्ति सलाहकार सीबीआरई की रिपोर्ट के अनुसार बेहतर कारोबारी परिस्थतियों के अलावा इंजीनियरों की उपलब्धता और रीयल एस्टेट की वृद्धि की वजह से ये क्षेत्र प्रौद्योगिकी कंपनियों की पसंद बने हुए हैं।रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया प्रशांत क्षेत्र में कार्यालय स्थल की मांग में प्रौद्योगिकी कंपनियों का प्रमुख योगदान है, जबकि क्षेत्र में सिलिकॉन वैली जैसा कोई बड़ा शहर या हब नहीं है। अध्ययन में कारोबारी परिस्थितियों, नवोन्मेषी वातावरण और लागत तथा उपलब्धता के आधार पर एशिया प्रशांत के 15 शहरों को रैंकिंग दी गई है। कारोबार और नवोन्मेष के वातावरण को अध्ययन में 40 प्रतिशत का भारांश दिया गया है जबकि लागत को 20 प्रतिशत का भारांश दिया गया है।रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें प्रमुख शहर बीजिंग, बेंगलुरू, शंघाई, सिंगापुर और गुरुग्राम हैं। कारोबार करने की परिस्थितियों तथा नवोन्मेषी माहौल के मामले में इन शहरों की स्थिति काफी अच्छी है। साथ ही लागत और उपलब्धता के मामले में भी इन शहरों की स्थिति बेहतर है। सीबीआरई इंडिया के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशुमन मैगजीन ने कहा कि भारत में प्रौद्योगिकी कंपनियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत लगातार ऐसे क्षेत्र के रूप में आगे बढ़ रहा है जहां बदलती प्रौद्योगिकी को तेजी से अपनाया जा रहा है।

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम