लाइव न्यूज़ :

पर्यटन स्थलों पर इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन के लिए बीलाइव, अथर एनर्जी ने हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: August 24, 2021 13:07 IST

Open in App

इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी अथर एनर्जी और मल्टी ईवी खुदरा मंच बीलाइव ने देश के पर्यटन स्थलों पर इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को प्रोत्साहन देने के लिए रणनीतिक भागीदारी की घोषणा की है। एक बयान में कहा गया है कि इस भागीदारी के तहत लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में चार्जिंग ढांचा लगाने के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की पूर्व-बुकिंग शामिल है। इसकी शुरुआत गोवा से होगी। अथर एनर्जी और बीलाइव एक ऐसे पारिस्थतिकी तंत्र का निर्माण करेंगी जिसके सुगम ईवी अनुभव और चार्जिंग ढांचा उपलब्ध हो सकेगा। बीलाइव इस साल के अंत तक पूरे गोवा में प्रमुख गंतव्यों पर अथर एनर्जी के लिए 15 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी, जिसे ‘बीलाइव ईवी क्षेत्र' का नाम दिया गया है। इनमें से पांच इसी महीने स्थापित किए जाएंगे। अथर एनर्जी के मुख्य कारोबार अधिकारी रवनीत एस फोकेला ने कहा, “भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार बड़े पैमाने पर परिवर्तन के बीच है और हमने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग में तेजी से वृद्धि देखी है। हमारा उद्देश्य गोवा और भारत भर के अन्य लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में बीलाइव की मजबूत उपस्थिति का लाभ उठाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम