लाइव न्यूज़ :

भारत में प्रतिबंधित टिक-टॉक ने अपने पूरे भारतीय स्टाफ को नौकरी से निकाला, फोन कर कपंनी ने कर्मचारियों से कहा...

By अनिल शर्मा | Updated: February 10, 2023 15:49 IST

गौरतलब है कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 2020 में चाइनीज शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म टिक-टॉक पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि टिक-टॉक भारत में अपने कार्यालय को संचालित कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्दे बाइटडांस के स्वामित्व वाले शॉर्ट वीडियो ऐप टिक टॉक ने इस सप्ताह की शुरुआत में ही निकालने का फैसला किया।कंपनी ने करीब 40 लोगों को एक कॉल के बाद सोमवार को पिंक स्लिप दी।टिक टॉक के भारतीय कार्यालय से कर्मचारी ब्राजील और दुबई जैसे बाजारों के लिए काम करते थे।

 टिक टॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस ने टिक-टॉक इंडिया में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। ईटी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि बाइटडांस के स्वामित्व वाले शॉर्ट वीडियो ऐप टिक टॉक ने इस सप्ताह की शुरुआत में ही भारत के सभी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। 

इकोनामिक टाइम्स के मुताबिक, कंपनी ने करीब 40 लोगों को एक कॉल के बाद सोमवार को पिंक स्लिप दी और कहा  कि उन्हें छह-सात महीने तक का वेतन (सेवरेंस वेतन) दिया जाएगा।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है, 'टिक टॉक इंडिया के कर्मचारियों को बताया गया था कि 28 फरवरी उनका आखिरी दिन होगा और उन्हें कुछ समय के लिए अन्य अवसरों की तलाश करने के लिए फीलर्स दिए गए थे। क्योंकि यह बताया गया था कि चीनी ऐप्स पर सरकार के रुख के कारण भारत के संचालन को फिर से शुरू नहीं किया जा रहा है।' 

गौरतलब है कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 2020 में चाइनीज शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म टिक-टॉक पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि टिक-टॉक भारत में अपने कार्यालय को संचालित कर रही थी। कर्मचारी इस कार्यालय से ब्राजील और दुबई जैसे बाजारों के लिए काम करते थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी टीम को इस बारे में बता दिया गया था। कंपनी ने कर्मचारियों से कह दिया था कि भारत में कारोबार बंद हो सकता है, इसलिए नौकरी की तलाश करें। ज्यादातर लोगों को 90 दिनों की सेवरेंस दी जाएगी।'

टॅग्स :टिक टोक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके10 Videos of Wildlife: खूबसूरत के साथ खतरनाक भी...जंगल के 10 वीडियो देखिए, डर भी लगेगा, मौज भी आएगी

टेकमेनियाNepal: चाइनीज ऐप "टिक टॉक" पर सरकार ने लगाया बैन, अब नहीं पोस्ट कर सकेंगे वीडियो

ज़रा हटकेकुल्हड़ कपल के बाद पाकिस्तानी टिक टॉक स्टार का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, अब अलिजा ने की भावुक अपील..

ज़रा हटकेफिटनेस चैलेंज पूरा करते हुए हद से ज्यादा पानी पीना पड़ा महंगा, टिकटॉकर को अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

ज़रा हटके10 घंटे तक TikTok वीडियो देखने के लिए ये कंपनी दे रही है 100 डॉलर प्रति घंटे के हिसाब से पैसे, 31 मई है आवेदन करने की आखिरी तारीख

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?