लाइव न्यूज़ :

लगातार कई दिनों तक बैंक रहेंगे बंद, आज ही निपटा लें अपने सारे जरूरी काम

By स्वाति सिंह | Updated: November 6, 2018 12:50 IST

बिहार और मध्य प्रदेश में 7 नवंबर को दिवाली के कारण बैंक बंद हैं।  इसके अलावा 10 नवंबर को दूसरे शनिवार और 11 नवंबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

Open in App

त्योहारों के इस सीजन में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक संबधी अपने सभी काम आज ही निपटा लें। इसके साथ ही एटीएम से भी जरूरत के हिसाब से पैसे निकाल लें क्योंकि बैंक के बंद होने से कैश की किल्लत रहेगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कैलेंडर के मुताबिक अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के आधार पर बैंक बंद रहेंगे।  

उत्तर प्रदेश में 5 दिन तक रहेंगे बैंक बंद

प्रदेश में बैंकों की छुट्टी 7 नवंबर से शुरू हो रही है।  यहां 7 को दिवाली के उपलक्ष में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 8 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 9 नवंबर को भाईदूज के चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद फिर 10 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 11 नवंबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।  वहीं, इसके तुरंत बाद ही 21 नवंबर को ईद-ए-मिलाद के कारण छुट्टी होगी और इसके बाद 23 नवंबर को गुरु नानक जयंती, 24 चौथा शनिवार और 25 रविवार की छुट्टी रहेगी।

इन राज्यों में भी कई दिन बैंक रहेंगे बंद

बिहार और मध्य प्रदेश में 7 नवंबर को दिवाली के कारण बैंक बंद हैं।  इसके अलावा 10 नवंबर को दूसरे शनिवार और 11 नवंबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद बिहार में एक दिन बैंक खुलेगा। इसके बाद फिर छठ पूजा के कारण 13 और 14 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। 

उधर, मध्य प्रदेश में ईद-ए-मिलाद के चलते में 21 नवंबर को बैंकों में छुट्टी रहेगी। राजस्थान और महाराष्ट्र में 7, 8, 10 और 11 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र में 21 नवंबर को बैंकों की छुट्टी रहेगी।  राजस्थान और महाराष्ट्र में 23, 24, 25 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे।

टॅग्स :बैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम