लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र का ऋण, जमा राशि मामले में पहली तिमाही में बेहतर प्रदर्शन

By भाषा | Updated: August 15, 2021 15:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली 15 अगस्त बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान ऋण और बचत जमा वृद्धि मामले में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बीच शीर्ष प्रदर्शन करने वाले वित्तीय संस्थान के रूप में उभरा है।

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार बैंक ने अप्रैल-जून 2021 तिमाही के दौरान 1,10,592 लाख करोड़ रुपये के सकल कर्ज में 14.46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

इसके बाद पंजाब एंड सिंध बैंक का स्थान रहा। उसने 30 जून 2021 को समाप्त तिमाही में 67,933 करोड़ रुपये के कुल ऋण के साथ सकल कर्ज में 10.13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

जमा राशि जुटाने के मामले में लगभग 14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र, पंजाब और सिंध बैंक से एक पायदान पीछे रहा, जबकि देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) ने इस दौरान 8.82 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

हालांकि आंकड़ों के आधार पर एसबीआई का जमा आधार बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 1.74 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 21 गुना अधिक 37.20 लाख करोड़ रुपये है।

आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष की तिमाही के दौरान बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के चालू खाता बचत खाते में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाताओं में सबसे अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल