लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ बड़ौदा, यू ग्रो कैपिटल ने ऋण प्रदान करने के लिए सह-मंच 'प्रथम' की शरुआत की

By भाषा | Updated: July 21, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जलाई बैंक ऑफ बड़ौदा और वित्तीय प्रौद्योगिकी मंच यू ग्रो कैपिटल ने ऋण प्रदान करने के लिए एक सह-मंच 'प्रथम' की शुरुआत की है जिसके तहत देश के सूक्ष्म, लघु और मझोले उपक्रम (एमएसएमई) क्षेत्र को 1,000 करोड़ रुपये के ऋण दिए जाएंगे।

कंपनी ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा के 114वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रथम के तहत ऋण वितरण शुरू किया जा रहा है।

इसमें कहा गया कि प्रथम से एमएसएमई क्षेत्र को प्रतिस्पर्धी ब्याज दर पर ऋण की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

विज्ञप्ति के अनुसार ऋण 50 लाख से 2.5 करोड़ रुपये के बीच होगा और उसपर 120 महीने की अधिकतम अवधि के साथ आठ प्रतिशत से शुरू होने वाला ब्याज दर लगेगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक विक्रमादित्य सिंह खिची ने कहा कि इस तरह की साझेदारी से एमएसएमई क्षेत्र के लिए सह-ऋण सुविधा को बढ़ावा मिलेगा।

यू ग्रो कैपिटल के कार्यकारी चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शचिंद्र नाथ ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ साझेदारी से कंपनी दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित एमएमएमई की और मदद करने तथा उन्हें वृद्धि में सहायता देने के लिहाज से सक्षम होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब