लाइव न्यूज़ :

Bajaj Finance Share: बजाज फाइनेंस के शेयर को लगे पंख, आरबीआई ने दी राहत, 6935 रुपये पर पहुंचे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2024 15:29 IST

Bajaj Finance Share: बीएसई पर शेयर 7.54 प्रतिशत बढ़कर 6935 रुपये पर और एनएसई पर 7.51 प्रतिशत चढ़कर 7,200 रुपये पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी का बाजार मूल्यांकन 23,008.1 करोड़ रुपये बढ़कर 4,49,205.63 करोड़ रुपये हो गया। कर्ज उत्पादों ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के तहत ऋण की मंजूरी और वितरण को रोकने का निर्देश दिया था।प्रतिबंध डिजिटल ऋण दिशानिर्देशों के मौजूदा प्रावधानों का पालन नहीं करने के कारण लगाया गया था।

Bajaj Finance Share: बजाज फाइनेंस के शेयरों में शुक्रवार को 7.50 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बजाज फाइनेंस पर ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के जरिए कर्ज की मंजूरी और वितरण पर लगी पाबंदी बृहस्पतिवार को हटाने के बाद कंपनी के शेयरों में उछाल आया है। बीएसई पर शेयर 7.54 प्रतिशत बढ़कर 6935 रुपये पर और एनएसई पर 7.51 प्रतिशत चढ़कर 7,200 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 23,008.1 करोड़ रुपये बढ़कर 4,49,205.63 करोड़ रुपये हो गया।

केंद्रीय बैंक ने पिछले साल नवंबर में बजाज फाइनेंस को अपने दो कर्ज उत्पादों ईकॉम और इंस्टा ईएमआई कार्ड के तहत ऋण की मंजूरी और वितरण को रोकने का निर्देश दिया था। यह प्रतिबंध डिजिटल ऋण दिशानिर्देशों के मौजूदा प्रावधानों का पालन नहीं करने के कारण लगाया गया था।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा था, ‘‘आरबीआई ने दो मई 2024 के अपने पत्र के माध्यम से कंपनी के उठाये गये सुधारात्मक कदमों के आधार पर ईकॉम और ऑनलाइन डिजिटल ‘इंस्टा ईएमआई कार्ड’ पर लगे प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटाने के अपने निर्णय के बारे में जानकारी दी।’’

बजाज फाइनेंस ने कहा कि वह अब ईएमआई कार्ड जारी करने सहित दोनों व्यावसायिक क्षेत्रों में कर्ज की मंजूरी और वितरण फिर से शुरू करेगी। कंपनी ने कहा, ‘‘बजाज फाइनेंस नियामक दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ 

टॅग्स :शेयर बाजारBajaj Financeshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम