लाइव न्यूज़ :

बैड बैंक के बोर्ड में जल्द और निदेशक शामिल होंगे

By भाषा | Updated: October 17, 2021 15:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्गठन कंपनी (एनएआरसीएल) या बैड बैंक जल्द ही शेयरधारकों के उचित प्रतिनिधित्व और बेहतर कॉरपोरेट प्रशासन के लिए बोर्ड में और निदेशकों को शामिल करेगा।

सूत्रों ने बताया कि निजी क्षेत्र के बैंकों की तरफ से शेयरधारकों का 49 प्रतिशत प्रतिनिधित्व होगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस महीने की शुरुआत में 6,000 करोड़ रुपये की एनएआरसीएल को लाइसेंस दिया था, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

सूत्रों ने कहा कि निजी क्षेत्र के बैंकों की ओर से शेयरधारकों का 49 प्रतिशत प्रतिनिधित्व होगा।

रिजर्व बैंक ने एनएआरसीएल से जल्द ही पूर्ण बोर्ड का ब्योरा देने को कहा है।

बैड बैंक की स्थापना का काम संभालने वाले भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने एनएआरसीएल के लिए एक प्रारंभिक बोर्ड को चुना है। कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के दबाव वाली संपत्ति के विशेषज्ञ पी एम नायर को प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।

बोर्ड के अन्य निदेशकों में आईबीए के सीईओ मेहता, एसबीआई के उप प्रबंध निदेशक एस एस नायर और केनरा बैंक के मुख्य महाप्रबंधक अजीत कृष्णन नायर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम