लाइव न्यूज़ :

एनसीडीईएक्स का औसत दैनिक कारोबार मूल्य जुलाई में दो गुना बढ़कर 2,151 करोड़ रुपये पर पहुंचा

By भाषा | Updated: August 13, 2021 00:01 IST

Open in App

मुंबई, 12 अगस्त नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) ने बृहस्पतिवार को कहा कि जुलाई में उसका औसत दैनिक कारोबार मूल्य (एडीटीवी), पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में दो गुना से अधिक बढ़कर 2,151 करोड़ रुपये हो गया।

एनसीडीईएक्स ने एक बयान में कहा कि जुलाई 2020 के दौरान एग्री कमोडिटी एक्सचेंज का एडीटीवी 785 करोड़ रुपये रहा।

इसी तरह, एनसीडीईएक्स के कृषि-डेरिवेटिव खंड में बाजार हिस्सेदारी पहले के 70 प्रतिशत से बढ़कर 79 प्रतिशत हो गयी।

रिफाइंड सोयाऑयल ने जुलाई 2020 में 176 करोड़ रुपये से 218 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 560 करोड़ रुपये के एडीटीवी रिकॉर्ड करते हुए देश के कृषि-डेरिवेटिव वर्ग में अपना पहला स्थान बनाए रखा।

एनसीडीईएक्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण रस्ते ने कहा, ‘‘जुलाई में हमारा प्रदर्शन, कृषि मूल्य श्रृंखला में आवश्यक जोखिम प्रबंधन उत्पाद उपलब्ध कराने के हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है।’’

सरसों के अनुबंध में एडीटीवी जुलाई में बढ़कर 382 करोड़ रुपये हो गया, जबकि सोयाबीन में यह 337 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन महीने में चना डेरिवेटिव्स के मामले एडीटीवी 221 प्रतिशत वृद्धि के साथ 308 करोड़ रुपये और बिनौला तेल खली में 62 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 157 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?