लाइव न्यूज़ :

अरबिंदो फार्मा का क्रोनस फार्मा में 51% हिस्सेदारी के अधिग्रहण का सौदा रद्द

By भाषा | Updated: August 21, 2021 00:19 IST

Open in App

अरबिंदो फार्मा लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि क्रोनस फार्मा स्पेशलिटीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 420 करोड़ रुपये का उसका सौदा रद्द हो गया है। कंपनी ने गत 12 अगस्त को घोषणा की थी कि उसने हैदराबाद की क्रोनस फार्मा में नए इक्विटी शेयर खरीदने के लिए निश्चित समझौते किए हैं। क्रोनर फार्मा जेनेरिक पशु चिकित्सा उत्पादों का निर्माण एवं बिक्री करती है। अरबिंदो फार्मा ने 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 9,50,59,963 इक्विटी शेयरों को 34.18 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के प्रीमियम के साथ कुल 420 करोड़ रुपये में खरीदकर 51 प्रतिशत स्वामित्व के अधिग्रहण के लिए क्रोनस के साथ बाध्यकारी समझौता किया था। इसके बाद एक नियामकीय सूचना में शुक्रवार को कंपनी ने कहा, "निदेशक मंडल ने आज हुई अपनी बैठक में उपरोक्त समझौतों को समाप्त करने को मंजूरी दे दी और दोनों पक्षों ने परस्पर सहमति के साथ समझौतों को समाप्त पर सहमति जताई है।" हालांकि, कंपनी ने प्रस्तावित सौदे को रद्द किये जाने के कारणों का खुलासा नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है