लाइव न्यूज़ :

बैंकों में एनपीए की सही स्थिति का आकलन जारी: दास

By भाषा | Updated: February 5, 2021 19:07 IST

Open in App

मुंबई, पांच फरवरी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि आरबीआई ने अपनी निगरानी को बढ़ा दिया है और वह सभी बैंकों में गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) की सही स्थिति का आकलन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अपनी नियमित निगरानी के तहत आरबीआई बैंकों में फंसे हुए कर्ज के बारे में स्पष्ट जानकारी पाने के लिए एक स्वतंत्र मूल्यांकन करता है।

यह पूछे जाने पर कि आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 के सुझाव के अनुसार क्या आरबीआई एक परिसंपत्ति गुणवत्ता समीक्षा (एक्यूआर) करेगा या नहीं, गवर्नर ने कहा कि केंद्रीय बैंक की निगरानी के तहत ऐसा पहले की किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘अपनी निगरानी प्रक्रिया के तहत हम गहन जांच कर रहे हैं। हम प्रत्येक बैंक में एनपीए की सही स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं और हम समग्र स्थिति से परिचित हैं।’’

दास ने मौद्रिक नीति की द्विमासिक समीक्षा के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम ठीक वही कर रहे हैं जो एक एक्यूआर को करने की जरूरत है और यह पहले से ही हमारी देखरेख में हो रहा है।’’ उन्होंने कहा कि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के संदर्भ में आरबीआई ने दो साल पहले कहा था कि उसकी देखरेख में गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) की वास्तविक स्थिति के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?