लाइव न्यूज़ :

Assembly Polls Dates: 92000 बीएमसी कर्मचारियों पर पैसों की बारिश?, 29000 रुपये का दिवाली बोनस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2024 22:03 IST

Assembly Polls Dates: दिवाली बोनस की घोषणा आयुक्त-प्रशासक भूषण गगरानी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच चर्चा के बाद की गई।

Open in App
ठळक मुद्देAssembly Polls Dates: बीएमसी के करीब 92,000 वेतनभोगी कर्मचारी और अधिकारी हैं।Assembly Polls Dates: 20 नवंबर को चुनाव होंगे। मतगणना 23 नवंबर को होगी।Assembly Polls Dates: 2023 में दिए गए 26,000 रुपये की तुलना में 11.53 प्रतिशत अधिक है।

Assembly Polls Dates: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने से कुछ घंटे पहले, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने अपने कर्मचारियों के लिए 29,000 रुपये का दिवाली बोनस देने की मंगलवार को घोषणा की। देश के सबसे अमीर नगर निकाय, जिसका बजट 53,000 करोड़ रुपये से अधिक है, वर्तमान में राज्य द्वारा नियुक्त प्रशासक द्वारा चलाया जा रहा है क्योंकि निकाय चुनाव लंबित हैं। निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। राज्य में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

बीएमसी के करीब 92,000 वेतनभोगी कर्मचारी और अधिकारी हैं। इस बार की बोनस राशि 2023 में दिए गए 26,000 रुपये की तुलना में 11.53 प्रतिशत अधिक है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि दिवाली बोनस की घोषणा आयुक्त-प्रशासक भूषण गगरानी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच चर्चा के बाद की गई।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि निकाय कर्मचारियों के अलावा, बीएमसी स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षकों, प्रोफेसरों और शैक्षणिक परिचारकों, अनुदान प्राप्तकर्ता और गैर-अनुदान प्राप्तकर्ता दोनों को भी समान राशि का बोनस मिलेगा। विज्ञप्ति में कहा गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और बालवाड़ी शिक्षकों और सहायकों को क्रमशः 12,000 रुपये और 5,000 रुपये ‘भाऊबीज उपहार’ के रूप में दिए जाएंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024बृहन्मुंबई महानगरपालिकाएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतआमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित