लाइव न्यूज़ :

वाहन कंपनियों से छह महीने में दोहरे ईंधन वाली गाड़ियों का विनिर्माण शुरू करने को कहा: गडकरी

By भाषा | Updated: December 27, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि सरकार ने वाहन कंपनियों को भारत चरण-छह (बीएस-छह) उत्सर्जन मानकों वाले दोहरे ईंधन (फ्लेक्स फ्यूल) से चलने वाली गाड़ियों तथा ‘फ्लेक्स’ ईंधन से युक्त मजबूत हाइब्रिड वाहनों का विनिर्माण छह महीने के भीतर शुरू करने की सलाह दी है। इस पहल का मकसद वाहनों के मामले में देश के पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता में कमी लाना है।

गडकरी ने कहा कि इस कदम से कुएं (तेल उत्पादन) से लेकर पहियों तक वाहनों से ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आएगी और देश को 2030 तक अनुमानित कार्बन उत्सर्जन में से एक अरब टन उत्सर्जन में कमी लाने को लेकर जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी26) में जतायी गयी प्रतिबद्धता को पूरा करने में मदद मिलेगी।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘भारत के ईंधन के रूप में पेट्रोलियम के आयात को कम करने के लिये हमने वाहन कंपनियों को बीएस-छह उत्सर्जन मानकों वाले दो प्रकार के ईंधन से चलने वाले वाहनों तथा फ्लेक्स ईंधन से युक्त मजबूत हाइब्रिड गाड़ियों का विनिर्माण छह महीने के भीतर शुरू करने की सलाह दी है।’’

उन्होंने कहा कि ‘फ्लेक्स’ ईंधन वाले वाहन 100 प्रतिशत पेट्रोल या 100 प्रतिशत बॉयो एथनॉल तथा उसके मिश्रण के साथ-साथ ‘फ्लेक्स’ ईंधन वाली मजबूत हाइब्रिड इलेक्ट्रिक प्रौद्योगिकी पर चलने में सक्षम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार