लाइव न्यूज़ :

Ashok Leyland Record 2024: अशोक लेलैंड ने तोड़े रिकॉर्ड, शेयर बाजार में बहार, 2023 में 198113 वाहनों की बिक्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2024 13:43 IST

Ashok Leyland Record 2024: यह रिकॉर्ड उपलब्धि कंपनी के उत्पादों के स्तर और मजबूत बाजार उपस्थिति को दर्शाती है।

Open in App
ठळक मुद्देआंकड़ा कंपनी ने 2018 में हासिल किया था। एक साल में सबसे अधिक 1,96,579 वाहन बेचे थे।व्यवहार और ग्राहक केंद्रित बाजार पहल में लगातार निवेश कर रहे हैं।

Ashok Leyland Record 2024: वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता अशोक लेलैंड ने बीते साल यानी 2023 में 1,98,113 वाहनों की बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले कंपनी ने एक साल में सबसे अधिक 1,96,579 वाहन बेचे थे। यह आंकड़ा कंपनी ने 2018 में हासिल किया था। अशोक लेलैंड ने कहा, ‘‘यह रिकॉर्ड उपलब्धि कंपनी के उत्पादों के स्तर और मजबूत बाजार उपस्थिति को दर्शाती है।

कंपनी ने घरेलू के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी स्थिति मजबूत की है।’’ अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शेनू अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों, टिकाऊ परिचालन व्यवहार और ग्राहक केंद्रित बाजार पहल में लगातार निवेश कर रहे हैं।

ऐसे में हम आगे चलकर और अधिक सफलता के प्रति आशान्वित हैं।’’ देश के वाणिज्यिक वाहन उद्योग ने कैलेंडर साल 2018 में 10,05,380 इकाइयों का अपना सबसे ऊंचा बिक्री आंकड़ा हासिल किया था। यह सालाना आधार पर 27 प्रतिशत की वृद्धि थी। 

टॅग्स :अशोक लेलैंडटाटाशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है