लाइव न्यूज़ :

लाभार्थियों के लिए पीएमईजीपी पर ब्याज गणना की व्यवस्था हो: संसदीय समिति

By भाषा | Updated: March 15, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च संसद की एक समिति ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) पोर्टल पर ब्याज आकलन की व्यवस्था (ब्याज कैलकुलेटर) विकसित करने की जरूरत बतायी है। ताकि योजना के लाभार्थी कर्ज पर लगने वाले ब्याज का सही तरीके से आकलन कर सके।

बैंकों द्वारा कुछ मामलों में कर्ज राशि में ‘मार्जिन मनी’ (सब्सिडी) को जोड़कर पूरी राशि पर ब्याज वसूले जाने के मामले पाये जाने के बाद समिति ने यह सिफारिश की है।

लोक लेखा समिति ने सोमवार को संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में कहा कि सरकार की प्रमुख योजना पीएमईजीपी का क्रियान्वयन कर रहे खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) को वित्तीय सेवा विभाग/बैंकों के साथ मिलकर एक मजबूत व्यवस्था बनानी चाहिए ताकि अतिरिक्त ब्याज वसूली के मामले नहीं हों।

समिति ने यह पाया कि बैंकों ने ‘मार्जिन मनी’ समेत पूरी कर्ज राशि पर ब्याज वसूला है। इससे लाभार्थियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

इसको देखते हुए समिति ने पोर्टल पर ब्याज गणना की व्यवस्था करने को कहा है जिससे लाभार्थी यह पता लगे सके कि उन्हें वास्तव में कितना ब्याज देना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब