लाइव न्यूज़ :

आर्सेलर मित्तल गुजरात में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी

By भाषा | Updated: August 21, 2021 00:14 IST

Open in App

दुनिया की अग्रणी इस्पात और खनन कंपनी आर्सेलर मित्तल गुजरात में विभिन्न परियोजनाओं में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस निवेश में सूरत के पास हजीरा में उसके इस्पात संयंत्र में निवेश करना भी शामिल है। गुजरात सरकार ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन लक्ष्मी निवास मित्तल ने आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस इंडिया) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिलीप ओमन के साथ गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी से मुलाकात की। विज्ञप्ति में गया कहा, ‘‘मुलाकात के दौरान मित्तल ने हजीरा स्थित इस्पात संयंत्र के विस्तार के लिए 50,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता व्यक्त की।’’ गौरतलब है कि एएम/एनएस इंडिया ने ऋणदाता बैंकों द्वारा शुरू की गई दिवालिया प्रक्रिया के बाद 2019 में एस्सार समूह से इस स्टील प्लांट का अधिग्रहण कर लिया था। विज्ञप्ति के अनुसार मित्तल गुजरात में सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और हाइड्रोजन गैस उत्पादन में 50,000 करोड़ रुपये और निवेश करना चाहते हैं। इसमें कहा गया है कि कुल मिलाकर निकट भविष्य में मित्तल समूह गुजरात में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री रुपानी ने समूह के फैसले का स्वागत करते हुये हर तरह की जरूरी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे पिता की मौत सूरत में हो गई, मैं जा रही हूं?, 13 वर्षीय पुत्री का सौदा 55 वर्षीय अधेड़ प्रभाकर कुमार मिश्रा से किया और प्रेमी के साथ फरार मां

ज़रा हटकेGujarat Viral Video: सूरत में बुर्का पहनी महिला यात्री ने BRTS ड्राइवर पर किया हमला, जानिए पूरा मामला

ज़रा हटकेVIDEO: 10वीं मंजिल से गिरा बुजुर्ग, 8वीं मंजिल पर खिड़की में फंसा, देखें वीडियो

भारतVIDEO: एमपी के एक प्रवासी मजदूर को सूरत में पीटा गया, चाकू की नोक पर पैर चाटने पर किया गया मजबूर

कारोबारसूरत रेलवे स्टेशनः ट्रेन में चढ़ने के लिए 1.5 किमी तक लंबी कतार, दिवाली और छठ पर 75 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियां, 2,400 से अधिक चक्कर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स