लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी और रेल मंत्री वैष्णव से मिले एप्पल के सीईओ टिम कुक, तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा-गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए प्रधानमंत्री का आभार, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 19, 2023 22:28 IST

दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी टिम कुक ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और देश में अपने विस्तार एवं निवेश की प्रतिबद्धता जताई।

Open in App
ठळक मुद्दे सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की।गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए प्रधानमंत्री का आभार।...देश भर में विस्तार करने और निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

नई दिल्लीः दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी टिम कुक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कुक ने केंद्रीय रेलवे, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की।

सात साल बाद भारत दौरे पर आए कुक ने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि एप्पल भारत के भविष्य पर प्रौद्योगिकी के सकारात्मक प्रभाव डालने की उनकी सोच से सहमत है। कुक ने अपने ट्वीट में कहा, "गर्मजोशी से भरे स्वागत के लिए प्रधानमंत्री का आभार।...

हम देश भर में विस्तार करने और निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" प्रधानमंत्री मोदी ने भी कुक के साथ मुलाकात को खुशनुमा बताते हुए एक ट्वीट में कहा, "विभिन्न मुद्दों पर आपके साथ विचारों का आदान-प्रदान कर खुशी हुई। भारत में प्रौद्योगिकी के दम पर हो रहे व्यापक बदलावों पर भी चर्चा हुई।"

एप्पल के सीईओ के तौर पर कुक की मोदी से यह दूसरी मुलाकात थी। इसके पहले वह वर्ष 2016 में भी अपने भारत दौरे पर प्रधानमंत्री से मिले थे। कुक राष्ट्रीय राजधानी में एप्पल के पहले स्टोर का उद्धाटन करने के लिए दिल्ली आए हुए हैं। बृहस्पतिवार को वह दिल्ली के साकेत में एप्पल स्टोर के उद्घाटन पर मौजूद रहेंगे।

इसके पहले उन्होंने मंगलवार को भारत में एप्पल के पहले स्टोर का मुंबई में उद्घाटन किया था। कुक की इस भारत यात्रा को इस लिहाज से अहम माना जा रहा है कि एप्पल अब भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश में है।

दुनिया के दूसरे बड़े स्मार्टफोन बाजार के तौर पर भारत एप्पल के लिए कुछ वही भूमिका निभा सकता है जैसी चीन ने पिछले 15 वर्षों में निभाई है। एप्पल अपनी आपूर्ति गतिविधियों को चीन से बाहर ले जाने की कोशिश में है और भारत की इसमें अहम भूमिका हो सकती है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीटिम कुकAshwini Vaishnavएप्पल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम