लाइव न्यूज़ :

एपल के सीईओ भी इस्तेमाल करते है ChatGPT! जानें एआई टूल्स पर क्या है टिम कुक की राय

By आजाद खान | Updated: June 7, 2023 22:28 IST

एपल के सीईओ टिम कुक ने कहा है कि चैटजीपीटी जैसे एआई टूल्स को रेगुलेट करने की जरूरत है। उनके अनुसार, अगर ऐसा नहीं हुआ तो इससे मिसइन्फॉर्मेशन, बायस और गोपनीयता का उल्लंघन हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देएपल के सीईओ चैटजीपीटी को लेकर एक जानकारी दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में यह कहा है कि वे भी चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते है। हालांकि उन्होंने एआई टूल्स को लेकर चिंता भी जाहिर की है।

वॉशिंगटन डीसी:  एपल के CEO टिम कुक ने OpenAI के AI चैटबॉट ChatGPT को लेकर एक जानकारी दी है। हाल ही में एक अमेरिकी टीवी शो "गुड मॉर्निंग अमेरिका" में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है वे खुद चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते है। इंटरव्यू में उन्होंने एआई की तारीफ भी की है और इसे लेकर चिंता भी जाहिर की है। 

यही नहीं कुक ने यह भी कहा है कि चैटजीपीटी और गूगल बार्ड जैसे एआई टूल्स बड़े-बड़े वादे कर रहे है लेकिन उनका मानना है कि इसे रेगुलेट करने की जरूरत है। उनके अनुसार, अगर ऐसा नहीं किया गया तो ये मिसइन्फॉर्मेशन, बायस और गोपनीयता का उल्लंघन कर सकते है।

कंपनी के कर्मचारियों द्वारा चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर क्या बोला एपल

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट की अगर माने तो कंपनी ने कर्मचारियों द्वारा एआई टूल्स जैसे चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इसके पीछे एपल का मानना है कि इससे कंपनी की गोपनीय जानकारी लीक हो सकती है। इस पर बोलते हुए कुक ने आगे कहा है कि नई टेक्नोलॉजी से कंपनियों में काफी ग्रोथ देखने को मिलेगी लेकिन इससे कई नई चुनौतियां भी सामने आएगी। 

ऐसे में उनका मानना है कि कंपनियों को सोच समझकर कदम उठानी चाहिए और उन्हें यह खुद तय करना होगा कि वे आने वाले दिनों में कितन एआई टूल्स इस्तेमाल करने वाले हैं। 

 OpenAI के CEO ने भी नियंत्रित करने की थी मांग

बता दें कि पिछले महीने  OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने भी अमेरिकी सीनेट में एआई टूल्स को नियंत्रित करने की मांग की थी। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा था कि 'हमें लगता है कि इस तेजी से उभरते मॉडल के खतरों को कम करने के लिए सरकारों का नियंत्रण आवश्यक है।'

टॅग्स :बिजनेसटिम कुकएप्पलचैटजीपीटीआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स