लाइव न्यूज़ :

पहली तिमाही में एपीडा उत्पादों का निर्यात 44.3% बढ़कर 4.81 अरब डॉलर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: August 20, 2021 16:54 IST

Open in App

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के चावल, मांस, अनाज और डेयरी उत्पादों जैसे उत्पादों का निर्यात 44.3 प्रतिशत बढ़कर 4.81 अरब डॉलर पर पहुंच गया। एपीडा के उत्पादों में फल एवं सब्जियां, अनाज से बनी चीजें एवं कई तरह के प्रसंस्कृत सामान, मांस, डेयरी एवं पोल्ट्री उत्पाद, चावल और दूसरे अनाज शामिल हैं। त्वरित अनुमानों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जून के दौरान ताजे फल और सब्जियों का निर्यात 9.1 प्रतिशत बढ़कर 63.7 करोड़ डॉलर का रहा। इसी तरह, अनाज से बने खाद्य उत्पादों एवं कई तरह के प्रसंस्कृत सामानों का निर्यात 69.6 प्रतिशत बढ़कर 52.77 करोड़ डॉलर, मांस, डेयरी एवं पोल्ट्री उत्पादों का निर्यात 111 प्रतिशत बढ़कर 1.02 अरब डॉलर और चावल का निर्यात 25.3 प्रतिशत बढ़कर 2.4 अरब डॉलर रहा। वहीं दूसरे अनाजों का निर्यात बढ़कर 23.14 करोड़ डॉलर हो गया। मंत्रालय ने कहा कि निर्यात में यह वृद्धि सरकार की ओर से की गई विभिन्न पहल की वजह से हुई। कई देशों में बिजनेस टु बिजनेस प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया। भारतीय राजदूतावासों के सक्रिय सहयोग के जरिये उत्पाद विशेष और सामान्य विपणन अभियान से नये संभावित बाजारों की तलाश की जाती रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएपीडा का मोटा अनाज निर्यात बढ़ाने को आईसीएआर-आईआईएमआर के साथ समझौता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम