लाइव न्यूज़ :

पेटेंट आवेदन करने वाले संभी शैक्षणिक संस्थानों कें लिए शुल्क में 80% कटौती की घोषणा

By भाषा | Updated: August 18, 2021 00:07 IST

Open in App

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पेटेंट के लिए आवेदन करने वाले सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के लिए शुल्क में 80 प्रतिशत कटौती की घोषणा की है। चाहे ये संस्थान देश में हों या विदेश में, उन्हें इस छूट का लाभ मिलेगा। गोयल ने मंगलवार को कहा कि पूर्व में 80 प्रतिशत शुल्क कटौती उन सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को मिलती थी, जो सरकार के स्वामित्व में है। गोयल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह काफी अनुचित है। ऐसे में नवोन्मेषण सिर्फ सरकारी संस्थानों से ही आता।’’ भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के बौद्धिक संपदा पर एक वेबिनार को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा, ‘‘अब 80 प्रतिशत की शुल्क कटौती सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों को मिलेगी। चाहे वे सरकारी संस्थान हों, सरकार से मदद प्राप्त करने वाले संस्थान हों या निजी संस्थान। ये संस्थान चाहे देश में हो या विदेश में, उन्हें यह रियायत मिलेगी।’’ उन्होंने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों को 80 प्रतिशत शुल्क कटौती का लाभ मिलेगा। इसका मतलब है कि किसी संस्थान के लिए प्रकाशन या नवीकरण का शुल्क 4,24,500 रुपये से घटकर 85,000 रुपये रह जाएगा। गोयल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह विश्वविद्यालयों के लिये बड़ा प्रोत्साहन होगा और मुझे उम्मीद है कि कई नये विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थान इसमें भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम