लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh poor economic: वेतन और कार्यालय के लिए नया फर्नीचर सहित कोई भी विशेष भत्ता नहीं लेंगे उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, आंध्र प्रदेश की आर्थिक हालात बेहद जर्जर!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2024 13:17 IST

Andhra Pradesh poor economic: अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण ने बताया कि सचिवालय के अधिकारी सदन में तीन दिन उपस्थित रहने के लिए 35,000 रुपये के उनके वेतन से संबंधित दस्तावेजों पर उनके हस्ताक्षर लेने आए थे, लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं वेतन नहीं ले सकता।

Open in App
ठळक मुद्देAndhra Pradesh poor economic: कुछ मत करो और छोड़ दो।Andhra Pradesh poor economic: नया फर्नीचर मत खरीदो।Andhra Pradesh poor economic: अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद ही ले आऊंगा।

Andhra Pradesh poor economic: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने सोमवार को बताया कि राज्य की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपना वेतन और अपने कार्यालय के लिए नया फर्नीचर सहित कोई भी विशेष भत्ता लेने से इनकार कर दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में उनके कैंप कार्यालय के अधिकारियों ने उनसे कार्यालय के नवीनीकरण और नया फर्नीचर खरीदने के बारे में पूछा था, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। उपमुख्यमंत्री कल्याण ने कल्याण पेंशन वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ''उन्होंने (अधिकारियों ने) पूछा कि कैंप कार्यालय (नवीनीकरण) और मरम्मत के बारे में क्या किया जाए।

मैंने उनसे कहा कि कुछ मत करो और इसे छोड़ दो। मैंने उनसे कहा कि कोई नया फर्नीचर मत खरीदो और अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद ही ले आऊंगा।'' अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण ने बताया कि सचिवालय के अधिकारी सदन में तीन दिन उपस्थित रहने के लिए 35,000 रुपये के उनके वेतन से संबंधित दस्तावेजों पर उनके हस्ताक्षर लेने आए थे, लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं वेतन नहीं ले सकता। कल्याण ने दावा किया कि पंचायत राज विभाग के पास पर्याप्त धन का अभाव है, जिसके कारण उन्होंने वेतन लेने से मना किया। उपमुख्यमंत्री कल्याण पंचायती राज विभाग के मंत्री हैं। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम