लाइव न्यूज़ :

एमी ऑर्गेनिक्स का आईपीओ पहले दिन ही पूर्ण अभिदान पाने में सफल

By भाषा | Updated: September 1, 2021 20:42 IST

Open in App

स्पेशियल्टी रसायन कंपनी एमी ऑर्गेनिक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को पहले दिन ही 1.90 गुना अभिदान मिला। कंपनी के आईपीओ को खुलने के कुछ ही घंटों में पूर्ण अभिदान मिल गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 65,42,342 शेयरों के आईपीओ के लिये कुल 1,24,03,176 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के खंड में 1.39 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 40 प्रतिशत तथा खुदरा निवेशकों के खंड को 2.82 गुना अभिदान मिला। कंपनी के आईपीओ के तहत 200 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 60,59,600 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 603 से 610 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। एमी ऑर्गेनिक्स ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 171 करोड़ रुपये जुटाए लिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएमी आर्गेनिक्स के आईपीओ को दूसरे दिन 3.90 गुना अभिदान

कारोबारदो और कंपनियों का आईपीओ एक सितंबर को, 2,465 करोड़ रुपये जुटेंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है