लाइव न्यूज़ :

सामान्य कारोबार के बीच सभी तेल-तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर

By भाषा | Updated: November 11, 2021 19:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सामान्य कारोबार के दौरान लगभग सभी तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए। दूसरी ओर, कम भाव पर सोयाबीन की बिकवाली से बचने के कारण किसान मंडियों में कम मात्रा में अपनी ऊपज को ला रहे हैं जिसकी वजह से सोयाबीन दाना और लूज के भाव में सुधार रहा।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 0.7 प्रतिशत की गिरावट रही। शिकॉगो एक्सचेंज में 0.5 प्रतिशत की गिरावट है। विदेशों में गिरावट के बावजूद सामान्य कारोबार के बीच सरसों और मूंगफली तेल तिलहन, सोयाबीन तेल, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें पूर्वस्तर पर बनी रहीं।

सूत्रों ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से आवंटन के मकसद से उत्तर प्रदेश सरकार के लिए सहकारी संस्था नाफेड ने सोयाबीन रिफाइंड और सरसों तेल आपूर्ति की निविदा मांगी है। उन्होंने कहा कि आयात शुल्क में फेरबदल की जगह इस तरह के कदम से गरीब उपभोक्ताओं को फायदा होगा क्योंकि आयात शुल्क में की गई कटौती का लाभ गरीब उपभोक्ताओं को यथोचित ढंग से मिल नहीं पाता। निविदा 15 नवंबर तक मांगी गई है।

उन्होंने कहा कि किसान अभी के दोगुने भाव पर सोयाबीन तिलहन की बिक्री कर चुके हैं और अब नयी फसल आने के बाद भाव टूटने से किसान सस्ते में अपनी ऊपज बेचने से हिचकिचा रहे हैं।

बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,605 - 8,630 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,000 - 6,085 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,550 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,985 - 2,110 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,325 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,650 -2,690 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,740 - 2,850 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,400 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,050 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,850

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,100 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,900 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,750 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,680 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 5,525 - 5,625, सोयाबीन लूज 5,400 - 5,500 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?