लाइव न्यूज़ :

अमेरिकाः ईंधन, खाने-पीने का सामान और घरों का किराया बढ़ने से मुद्रास्फीति बढ़कर चार दशक के शीर्ष स्तर पर, जून, 2022 में 9.1 प्रतिशत, जानें कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2022 21:24 IST

सरकार की तरफ से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून, 2022 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति एक साल पहले की तुलना में 9.1 प्रतिशत बढ़ गई।

Open in App
ठळक मुद्देयह वर्ष 1981 के बाद की सर्वाधिक मुद्रास्फीति वृद्धि है। मई महीने में सालाना आधार पर मुद्रास्फीति 8.6 प्रतिशत बढ़ी थी।मई की तुलना में जून में मासिक आधार पर मुद्रास्फीति 1.3 प्रतिशत बढ़ी है।

वाशिंगटनः ईंधन, खाने-पीने का सामान और घरों का किराया बढ़ने से जून के महीने में अमेरिका की मुद्रास्फीति बढ़कर चार दशक के शीर्ष स्तर पर पहुंच गई। सरकार की तरफ से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून, 2022 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति एक साल पहले की तुलना में 9.1 प्रतिशत बढ़ गई।

 

यह वर्ष 1981 के बाद की सर्वाधिक मुद्रास्फीति वृद्धि है। इसके पहले मई महीने में सालाना आधार पर मुद्रास्फीति 8.6 प्रतिशत बढ़ी थी। मई की तुलना में जून में मासिक आधार पर मुद्रास्फीति 1.3 प्रतिशत बढ़ी है। इसके पहले मई में मुद्रास्फीति अप्रैल की तुलना में एक प्रतिशत बढ़ी थी। अमेरिका में पिछले कुछ महीनों से मुद्रास्फीति लगातार बढ़ती रही है।

जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से परिवारों की जीवनयापन लागत बढ़ गई है। खासतौर पर निम्न आय एवं अश्वेत समुदाय पर इसकी मार ज्यादा देखी जा रही है। बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व को भी हरकत में आना पड़ा है। पिछले महीने फेडरल रिजर्व ने नीतिगत दर में बढ़ोतरी की थी और नए आंकड़े सामने आने के बाद एक और बढ़ोतरी की आशंका जताई जाने लगी है।

फेडरल रिजर्व के गवर्नर जेरोम पावेल पहले ही कह चुके हैं कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी से पीछे हटने का फैसला तभी लिया जाएगा जब मुद्रास्फीति में गिरावट आने के पुख्ता सबूत नजर आने लगें। कई महीनों तक मुद्रास्फीति के आंकड़ों में गिरावट आने को ही पुख्ता सबूत माना जाएगा। 

टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडनKamala Devi Harrisमुद्रास्फीति
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स