लाइव न्यूज़ :

अमेजन इंटरनेट सर्विसेज की कुल आय 58 प्रतिशत बढ़कर 4,216 करोड़ रुपये हुई

By भाषा | Updated: December 17, 2020 22:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर अमेजन इंटरनेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (एआईएसपीएल) की कुल आय वित्त वर्ष 2020 में 58 प्रतिशत बढ़कर 4,216 करोड़ रुपये हो गई है।

कंपनी पंजीयक को दिए गए आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2019 में उसकी कुल आय 2,637.2 करोड़ रुपये थी। बाजार आसूचना फर्म टोफलर ने इन आंकड़ों को साझा किया है।

एआईएसपीएल को हालांकि 30 मार्च 2020 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में 20 लाख रुपये का घाटा हुआ था, जबकि वित्त वर्ष 2019 में उसे 71.1 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

इस बारे में कंपनी को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब खबर लिखे जाने तक नहीं आया था।

जानकारी के मुताबिक, ‘‘पहले से जारी परिचालन से कंपनी की आय 2,637.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,161.6 करोड़ रुपये हो गई। एआईएसपीएल की आय में बढ़ोतरी मुख्य रूप से क्लाउड के इस्तेमाल में बढ़ोतरी और अन्य संबंधित सेवाओं से हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब