लाइव न्यूज़ :

रिटेल बिजनेस में अमेजन ने बंद की कॉर्पोरेट हायरिंग, जानिए क्या है कारण

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 5, 2022 13:32 IST

गूगल और मेटा के बाद अब अमेजन ने रिटेल बिजनेस में कॉर्पोरेट हायरिंग के लिए 2022 के बाकी समय के लिए भर्ती रोक दी है।

Open in App
ठळक मुद्देधीमी सेल्स के कारण दुनिया भर में अमेजन स्टोर्स डिवीजन में कॉर्पोरेट रोल्स पर फ्रीज लागू हुई है।रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेजन का सबसे बड़ा राजस्व जनरेटर, एडब्ल्यूएस (अमेजन वेब सर्विस) प्रभावित नहीं होगा।अमेजन और गूगल जैसी बड़ी कंपनियां वैश्विक आर्थिक स्थितियों का जायजा ले रही हैं जो रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे कई कारकों से बाधित हैं।

वॉशिंगटन: गूगल और मेटा के बाद दुनियाभर में बढ़ती महंगाई के बीच अमेजन अपने खर्च को एडजस्ट कर रही है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, कंपनी ने रिटेल बिजनेस में कॉर्पोरेट हायरिंग के लिए 2022 के बाकी समय के लिए भर्ती रोक दी है। धीमी सेल्स के कारण दुनिया भर में अमेजन स्टोर्स डिवीजन में कॉर्पोरेट रोल्स पर फ्रीज लागू हुई है, हालांकि वेयरहाउस नेटवर्क जहां इसके अधिकांश कर्मचारी काम करते हैं, प्रभावित नहीं हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेजन का सबसे बड़ा राजस्व जनरेटर, एडब्ल्यूएस (अमेजन वेब सर्विस) प्रभावित नहीं होगा और सभी वर्गों में हायरिंग जारी रहेगी। ब्लूमबर्ग को दिए एक बयान में कंपनी ने कहा, "अमेजन के पास कंपनी भर में महत्वपूर्ण संख्या में रोल्स उपलब्ध हैं।" अमेजन के प्रवक्ता ब्रैड ग्लासर ने कहा, "विकास के विभिन्न चरणों में हमारे पास कई अलग-अलग व्यवसाय हैं और हम विभिन्न अवसरों पर इनमें से प्रत्येक व्यवसाय में अपनी भर्ती रणनीतियों को समायोजित करने की अपेक्षा करते हैं।"

बता दें कि लगभग एक महीने पहले ही ब्लूमबर्ग ने बताया था कि कंपनी धीमी सेल्स वृद्धि के बीच अपने विशाल वितरण संचालन के आकार को कम करने की योजना बना रही है। फिलहाल, अमेजन और गूगल जैसी बड़ी कंपनियां वैश्विक आर्थिक स्थितियों का जायजा ले रही हैं जो रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे कई कारकों से बाधित हैं। गूगल ने हाल ही में कर्मचारियों के लिए यात्रा और मनोरंजन बजट कम किया है। 

कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों से यहां तक ​​कहा कि उन्हें हमेशा पैसे के साथ मस्ती नहीं करनी चाहिए। यही नहीं, गूगल ने सभी वर्गों में हायरिंग पर भी रोक लगा दी। पिछले हफ्ते यह बताया गया था कि मेटा ने भी ताजा हायरिंग को रोक दिया था। कंपनी में कुछ टीमों का पुनर्गठन किया जा रहा है। कंपनी ने जून 2022 तिमाही (Q2 2022) में अपनी पहली राजस्व गिरावट भी दर्ज की।

टॅग्स :अमेजनगूगलमेटासुंदर पिचाई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?