लाइव न्यूज़ :

अमेजन ने एंथ्रोपिक में 4 बिलियन डॉलर का निवेश कर AI की दुनिया में रखा पहला कदम

By आकाश चौरसिया | Updated: September 25, 2023 16:56 IST

अमेजन ने अमेरिका बेस्ड एआई कंपनी एंथ्रोपिक में 4 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। सौदे के बाद अब अमेजन भी उस सूची में शामिल हो गया है जिसमें ओपन एआई, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल पहले से ही बने हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेजन ने हाल ही में एआई कंपनी एंथ्रोपिक में 4 बिलियन डॉलर का निवेश किया हैसौदे के बाद अमेजन माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और ओपनएआई की फेहरिस्त में शामिल हो गई हैअमेजन ने ओपनएआई को टक्कर देने के लिए इस क्षेत्र में अरबों का निवेश किया है। 

नई दिल्ली: अमेजन ने सोमवार को एआई कंपनी एंथ्रोपिक में 4 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। इस सौदे के बाद अमेजन माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और ओपन एआई की फेहरिस्त में शामिल हो गई है। 

ओपनएआई को चैटजीपीटी की सफलता के बाद उसने चैटबोट में एआई के जरिए कविताएं, निबंध और कई तरह के कामों को अंजाम दिया है। अमेजन ने ओपनएआई को टक्कर देने के लिए एआई बाजार में कदम रखते हुए इस क्षेत्र में अरबों का निवेश किया है। 

अमेजन ने पहले ही बताया था कि एलेक्सा वॉयस असिसटेंट को एआई मोड से जोड़ना का लक्ष्य था। इसपर कंपनी ने कहा कि यह ग्राहकों को समझने में आसानी और उन्हें आसान भाषा में यूजर्स के अनुसार समझने में अनुमति देता है। सैन फ्रांसिस्को स्थित एनथ्रोपिक का चैटबोट क्लाउड है जो सीधे तौर पर चैटजीपीटी का मुकाबला करने में सक्षम है। 

अमेजन सीईओ जेस्सी ने कहा, हम एंथ्रोपिक की टीम का सम्मान करते हैं और उतना ही उनके मॉडल का भी जो उन्होंने तैयार किया है। इसके साथ ही वो कहते हैं कि यकीन मानिए कि ग्राहक  सेवाओं में कंपनी और सुधार करेगी जिससे उन्हें लॉन्ग और शॉर्ट टर्म में मदद मिल सके। 

समझौते की मानें तो एंथ्रोपिक  "मिशन क्रिटिकल वर्कलोड" के लिए अमेजन की चिप और क्लाउड सर्विस का इस्तेमाल डेटा केंद्रों का उपयोग बड़े पैमाने पर डेटा को एकत्रित करने के लिए करेगा। 

अमेजन ने कहा कि एआई फर्म में कंपनी ने एक छोटा सा हिस्सा प्राप्त किया है। कंपनी ने कहा है कि 2021 से कंपनी अस्तित्व में है और अब तक करोड़ो रुपये जुटा चुकी है।

टॅग्स :अमेजनअमेरिकाआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?