लाइव न्यूज़ :

अमेजन की उच्च न्यायालय से सिंगापुर पंचाट के फैसले के प्रवर्तन का आदेश देने की अपील

By भाषा | Updated: January 28, 2021 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी अमेरिकी की ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने दिल्ली उच्च न्यायालय से सिंगापुर आपात पंचाट (ईए) के फैसले को लागू करने का आदेश देते हुए फ्यूचर-रिलायंस सौदे पर रोक लगाने की अपील की है। अमेजन ने कहा है कि इस आदेश के प्रवर्तन के जरिये फ्यूचर समूह को अपनी संपत्तियों की 24,713 करोड़ रुपये में रिलायंस रिटेल को बिक्री करने से रोका जाए।

याचिका में ईए के आदेश का जानबूझकर उल्लंघन करने के लिए बियानी और फ्यूचर कूपंस प्राइवेट लि. तथा एफआरएल के निदेशकों तथा अन्य संबंधित पक्षों को जेल भेजने और उनकी संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश देने की भी अपील की गई है।

न्यायमूर्ति जे आर मिधा ने कई घंटे तक दलीलें सुनने के बाद कहा कि वह शुक्रवार को भी इस मामले की सुनवाई जारी रखेंगे।

अमेजन ने उच्च न्यायालय में अपील दायर कर कहा है कि किशोर बिानी की अगुवाई वाले फ्यूचर समूह को मुकेश धीरूभाई अंबानी समूह की इकाइयों के साथ सौदा पूरा करने से रोका जाए।

इसके अलावा फ्यूचर समूह को फ्यूचर रिटेल लि.की संपत्तियों की बिक्री या एफआरएल में बियानी के शेयरों को अमेजन की लिखित सहमति के बिना बिक्री करने से भी रोका जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम