लाइव न्यूज़ :

अलुआबाड़ी-ठाकुरगंज रेल खंड दोहरीकरण, 19.95 किलोमीटर, ₹342.7 करोड़ की लागत, जानिए फायदे

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2025 14:59 IST

परियोजना में 9 बड़े और 6 छोटे पुल, 8 अंडरपास, 25 टन लोडिंग मानक, 1x25 केवी विद्युतीकरण और 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा का प्रावधान होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपरियोजना उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) और किशनगंज (बिहार) जिलों से होकर गुजरेगी।कुल चार स्टेशन अलुआबाड़ी रोड जंक्शन, पोठिया, तैयबपुर और ठाकुरगंज जंक्शन शामिल होंगे।

पटनाः रेल मंत्रालय द्वारा उत्तर बंगाल और बिहार को जोड़ने वाले अलुआबाड़ी–ठाकुरगंज रेल खंड के दोहरीकरण की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परियोजना 19.95 किलोमीटर लंबे मार्ग पर लगभग ₹342.7 करोड़ की लागत से तीन वर्षों में पूरी की जाएगी। यह खंड अलुआबाड़ी–न्यू जलपाईगुड़ी के उच्च उपयोग वाले नेटवर्क का हिस्सा है, और इसके दोहरीकरण से इस मार्ग पर रेल यातायात की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। परियोजना उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) और किशनगंज (बिहार) जिलों से होकर गुजरेगी। इसमें कुल चार स्टेशन अलुआबाड़ी रोड जंक्शन, पोठिया, तैयबपुर और ठाकुरगंज जंक्शन शामिल होंगे। परियोजना में 9 बड़े और 6 छोटे पुल, 8 अंडरपास, 25 टन लोडिंग मानक, 1x25 केवी विद्युतीकरण और 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति सीमा का प्रावधान होगा।

सुरक्षा के लिए आधुनिक 'कवच' सिग्नलिंग प्रणाली भी लगाई जाएगी। यह परियोजना पूर्वोत्तर भारत की रणनीतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों में रक्षा बलों, साजो-सामान और आपूर्ति की त्वरित आवाजाही संभव हो सकेगी। साथ ही यह परियोजना दार्जिलिंग जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करेगी,

जिससे स्थानीय आर्थिक विकास को बल मिलेगा। इसके अतिरिक्त, इस मार्ग पर माल ढुलाई में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी—पहले वर्ष में 0.296 मिलियन टन, छठे वर्ष में 0.348 मिलियन टन और ग्यारहवें वर्ष में 0.408 मिलियन टन अनुमानित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह परियोजना विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह न केवल क्षेत्रीय संपर्क को सुदृढ़ करेगी, बल्कि आर्थिक और सामरिक दृष्टि से भी राष्ट्रहित में उपयोगी सिद्ध होगी

टॅग्स :भारतीय रेलनरेंद्र मोदीAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत