लाइव न्यूज़ :

माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों के निशाने पर जैक मा की '996' नीति, चीनी कंपनियां 999.ICU को कर रही हैं सेंसर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2019 18:08 IST

जैक मा चीन की अग्रणी टेक कंपनी अलीबाबा के सह-संस्थापक हैं। चीन के कुछ टेक कर्मियों ने जैक मा के कामकाज से जुड़ी नीति की खुलेआम आलोचना की है, जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय में विवाद का विषय बन गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजैक मा चीन की टेक कंपनी अलीबाबा के सह-संस्थापक हैं।दफ्तर में कामकाज को लेकर जैक मा 996 नीति के समर्थक हैं।

ग्लोबल विलेज में चीन की पहचान बन चुके अलीबाबा ग्रुप के सह-संस्थापक जैक मा अपनी वर्क फिलॉसफी की वजह से माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों के एक समूह की आलोचना के निशाने पर आ गए हैं। जैक मा के इस दर्शन को '996' नाम दिया गया है।

आइए जानते हैं कि जैक मा द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा  '996' क्या है और क्यों जैक मा की इसकी वजह से आलोचना हो रही है। 

आम तौर पर भारत में सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों के कर्मचारियों को हफ्ते में पाँच या छह दिन रोजाना आठ से नौ घण्टे तक काम करना होता है।

लेकिन अपने ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट अलीबाबा से दुनिया के अग्रणी अमीरों में शामिल हो चुके जैक मा का मानना है कि कर्मचारियों को रोजाना सुबह नौ बजे से शाम नौ बजे तक हफ्ते में छह दिन काम करना चाहिए।

इसे ही जैक मा '996' दर्शन कहा जा रहा है। जैक मा के इस दर्शन के हिसाब से हर कर्मचारी को प्रति दिन 12 घण्टे काम करने होते हैं। इसके अनुसार हर हफ्ते 72 घण्टे काम करना होगा। 

जैक मा के '996' दर्शन पर विवाद तब शुरू हुआ, जब चीन के कुछ टेक कर्मचारियों ने अमेरिकी वेब-होस्टिंग सर्विस गिटहब (Github) को एक लेटर लिखकर जैक मा के इस नीति की आलोचना की। गिटहब बिल गेट्स की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का हिस्सा है।

जैक मा के दर्शन का अंत ICU!

इन कर्मचारियों ने लिखा है कि जैक मा की इस नीति के तहत काम करने वाले टेक कर्मियों का अंत अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (ICU) में होता है। 

चीन के इन नाराज टेक कर्मियों का यह पत्र गिटहब के रिपोजटरी में "996.ICU" के रूप में दर्ज है। यह नाम  '996' के वर्क फिलॉसफी और अस्पताल के ICU को मिलाकर बनाया गया है। 

विवाद तब शुरू हुआ जब चीन की प्रमुख टेक कंपनियाँ (टेनसेंट, अलीबाबा, शॉओमी, किहू 360 इत्यादि) ने अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर "996.ICU" को सेंसर कर दिया है।

यानी चीन के अंदर इन कंपनियों के माध्यम से आप जैक मा की आलोचना करने वाला यह पत्र नहीं देख पाएंगे। 

चीन की कंपनियों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद माइक्रोसॉफ्ट और गिटहब के कुछ कर्मचारियों ने "996.ICU" मुहिम को समर्थन देते हुए एक पत्र जारी किया।

इन कर्मचारियों ने अपने पत्र में चीन के कर्मचारियों के लिए हफ्ते में 40 घण्टे काम के स्थानीय नियम को लागू करने की भी माँग की है।

माइक्रोसॉफ्ट ने अभी तक "996.ICU" को नहीं हटाया है। 

10 सितम्बर 1964 को जन्मे जैक मा को फार्चून पत्रिका ने साल 2017 में जैक मा को विश्व के 50 सबसे महान लीडर में शुमार किया था।

टॅग्स :जैक माचीनमाइक्रोसॉफ्टबिल गेट्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबार अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?