लाइव न्यूज़ :

Akshaya Tritiya 2024 gold price: अक्षय तृतीया पर सोने की जमकर खरीदारी, सोने और स्वर्ण आभूषणों की मांग, कई शहर में दाम 71000 रुपये प्रति 10 ग्राम, देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2024 14:14 IST

Akshaya Tritiya 2024 gold price: अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के चेयरमैन संयम मेहरा ने कहा, ‘‘हमें देश भर से खासकर दक्षिणी क्षेत्र से अच्छी ग्राहकी की खबरें मिल रही हैं, क्योंकि अक्षय तृतीया दक्षिण में सोना खरीदने के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकारोबार में पांच से सात प्रतिशत की हल्की गिरावट की उम्मीद कर रहे हैं। सोने की कीमतों में 800 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।पिछले साल अप्रैल में यह 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

Akshaya Tritiya 2024 gold price: सोने की कीमतें पिछले साल की तुलना में 15-17 प्रतिशत बढ़ने के बावजूद अक्षय तृतीया पर शुक्रवार को सोने और स्वर्ण आभूषणों की मांग बनी रही। आभूषणों की खरीदारी के लिए शुभ दिन माने जाने वाले अक्षय तृतीया पर खुदरा विक्रेता दुकानों में दिनभर खरीदारों की खासी भीड़ देखी गई। अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के चेयरमैन संयम मेहरा ने कहा, ‘‘हमें देश भर से खासकर दक्षिणी क्षेत्र से अच्छी ग्राहकी की खबरें मिल रही हैं, क्योंकि अक्षय तृतीया दक्षिण में सोना खरीदने के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है।’’

मेहरा ने कहा, ‘‘हालांकि हम मात्रा के लिहाज से कारोबार में पांच से सात प्रतिशत की हल्की गिरावट की उम्मीद कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि बृहस्पतिवार से सोने की कीमतों में 800 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।’’ सोने की कीमतें शुक्रवार को 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक रहीं, जबकि पिछले साल अप्रैल में यह 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इसमें 15-17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

मेहरा ने कहा कि दक्षिण में शादी के भारी आभूषणों की अधिक मांग रही जबकि उत्तर तथा अन्य क्षेत्रों में हल्के वजन वाले आभूषणों की मांग देखी गई। विश्व स्वर्ण परिषद के क्षेत्रीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन जैन ने कहा कि जनवरी-मार्च में आभूषणों की मांग में मामूली वृद्धि हुई, जबकि अप्रैल काफी शांत महीना रहा। पीएनजी ज्वैलर्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सौरभ गाडगिल ने भी कहा कि सोने की ऊंची कीमतों का मांग पर कोई असर नहीं पड़ा है।

टॅग्स :सोने का भावअक्षय तृतीया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स