लाइव न्यूज़ :

एयरटेल अफ्रीका के मोबाइल मनी कारोबार में टीपीजी का राइज फंड 20 करोड़ डॉलर निवेश करेगा

By भाषा | Updated: March 18, 2021 17:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च एयरटेल ने गुरुवार को बताया कि निवेश कंपनी आरपीजी का राइज फंड एयरटेल अफ्रीका के मोबाइल मनी कारोबार - एयरटेल मोबाइल कॉमर्स बीवी में 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 1,450 करोड़ रुपये) निवेश करेगा।

सौदे के लिए इस कारोबार का कुल मूल्यांकन 2.65 अरब डॉलर आंका गया है और अनुमान है कि इससे राइज फंड को कंपनी में 7.5 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी।

एयरटेल मोबाइल कॉमर्स (एएमसी) बीवी एयरटेल अफ्रीका के मोबाइल मनी परिचालन की होल्डिंग कंपनी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह निवेश दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 15 करोड़ डॉलर और दूसरे चरण में पांच करोड़ डॉलर निवेश किए जाएंगे।

बयान में कहा गया कि एयरटेल अफ्रीका समूह एयरटेल मनी में अन्य संभावित अल्पांश निवेश की तलाश भी कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगेंद पर जोर से प्रहार करता और खेलते हुए देखने में मजा आता, वैभव सूर्यवंशी बैटिंग देख कायल ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस

भारतIGI एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले इंजन में लगी आग, दिल्ली-ज्यूरिख जाने वाली स्विस फ्लाइट के 6 यात्री घायल

भारतकौन थे रघु राय?, 1984 भोपाल गैस त्रासदी की वो तस्वीरें?

क्रिकेट26 गेंद और 36 रन, 4 ओवर, 19 रन और 5 विकेट?, सीरीज में पहली जीत, टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 14 रन से कूटा

क्रिकेटWATCH: जयपुर में महिला फैन ने पकड़ा अभिषेक शर्मा का हाथ, हैरान रह गए क्रिकेटर; वीडियो देख भड़के लोग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: संडे को बना रहे लॉग ड्राइव का प्लान? तो पहले चेक कर लें ईंधन के ताजा दाम, पूरी रेट लिस्ट यहां

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?