लाइव न्यूज़ :

एयरटेल ग्राहकों को भारी झटका: मासिक रिचार्ज प्लान की कीमत 57 फीसदी बढ़ी, 155 रुपये का हुआ प्लान

By रुस्तम राणा | Updated: November 21, 2022 19:09 IST

भारती एयरटेल ने 28 दिनों के मोबाइल फोन सेवा योजना के लिए अपने न्यूनतम रिचार्ज की कीमत हरियाणा और ओडिशा में लगभग 57 प्रतिशत बढ़ाकर 155 रुपये कर दी है।  

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने अपने न्यूनतम रिचार्ज की कीमत हरियाणा और ओडिशा में लगभग 57 प्रतिशत बढ़ाकर 155 रुपये कर दी है। इस प्लान के तहत के ग्राहकों को असीमित कॉलिंग, एक जीबी डेटा और 300 एसएमएस (मेसेज) मिलेंगेदूरसंचार कंपनी ने 99 रुपये वाले अपने न्यूनतम सेवा प्लान को बंद कर दिया है

मुंबई: टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी की वेबसाइट और विश्लेषकों के अनुसार, भारती एयरटेल ने 28 दिनों के मोबाइल फोन सेवा योजना के लिए अपने न्यूनतम रिचार्ज की कीमत हरियाणा और ओडिशा में लगभग 57 प्रतिशत बढ़ाकर 155 रुपये कर दी है।  

दूरसंचार कंपनी ने 99 रुपये वाले अपने न्यूनतम सेवा प्लान को बंद कर दिया है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 200 एमबी डेटा और 2.5 पैसे प्रति सेकंड की दर से कॉल का शुल्क पड़ता था। एयरटेल ने हरियाणा और ओडिशा में अब असीमित कॉलिंग, एक जीबी डेटा और 300 एसएमएस (मेसेज) के साथ 155 रुपये के प्लान की पेशकश शुरू कर दी है। 

इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के अनुसार, कंपनी ने इस नए प्लान का परीक्षण शुरू कर दिया है और परिणाम के आधार पर पूरे भारत में इसे लागू करने की संभावना है। इसी के साथ 28 दिन के लिए 155 रुपये से कम कीमत वाले एसएमएस और डेटा प्लान के बंद किए जाने की संभावना है। 

इसका मतलब है कि मासिक प्लान में एसएमएस सेवा प्राप्त करने के लिए भी ग्राहकों को अब 155 रुपये वाला रिचार्ज करना होगा। इस संबंध में भारती एयरटेल को भेजे गए ईमेल का कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :एयरटेलटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो