लाइव न्यूज़ :

एयरटेल साझेदार, वितरण नेटवर्क के लगभग 80,000 कर्मचारियों का मुफ्त टीकाकरण करेगी

By भाषा | Updated: May 31, 2021 13:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने कहा कि वह अपने मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम का विस्तार 15,000 से अधिक साझेदारों और वितरकों के लगभग 80,000 कर्मचारियों तक कर रही है, ताकि स्टोर जैसे फ्रंटलाइन कर्मचारियों के टीकाकरण को प्राथमिकता दी जा सके।

एयरटेल ने अपने कर्मचारियों और उनके आश्रितों के टीकाकरण के लिए अपोलो हॉस्पिटल के साथ साझेदारी की है। यह कार्यक्रम पहले से ही चल रहा है, जिसके तहत पूरे भारत के 35 शहरों में शिविर लगाए जा रहे हैं। टीकाकरण अभियान का खर्च एयरटेल उठा रही है।

एयरटेल के सर्किल सीईओ ने अब साझेदारों को पत्र लिखकर बताया है कि इस मुफ्त टीकाकरण पहल में उनके ग्राहक अधिकारियों और अन्य फ्रंटलाइन कर्मचारियों को भी शामिल किया जा रहा है।

सूत्रों ने कहा कि मुफ्त टीकाकरण अभियान में 15,000 से अधिक साझेदारों और वितरकों के लगभग 80,000 कर्मचारी शामिल होंगे।

इसी तरह ऑटोमोटिव और औद्योगिक कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी एसकेएफ इंडिया ने कहा कि वह वायरस से संक्रमित होने वाले कर्मचारियों और उनके आश्रितों को वित्तीय सहायता देगी।

किसी कर्मचारी का निधन होने की स्थिति में कंपनी दो बच्चों की 12वीं तक की पढ़ाई का खर्च वहन करेगी। इसके अलावा श्रमिक वर्ग के कर्मचारियों के आश्रितों को एकमुश्त पांच लाख रुपये की सहायता भी दी जाएगी।

जहाज मालिकों, जहाज प्रबंधकों और एजेंट के संघ एमएएसएसए ने कहा है कि वह विभिन्न सामुद्रिक निकायों के साथ मिलकर नाविकों के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान शुरू करेगी।

एमएएसएसए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिव हाल्बे ने बताया कि यह अभियान 10 जून से शुरू होगा और इसके तहत कम से कम 10,000 नावियों को टीके लगाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम