लाइव न्यूज़ :

एयरटेल ने नए पोस्‍टपेड प्लान की भुगतान राशि बढ़ाकर 299 रुपये की, डाटा भी बढ़ाया

By भाषा | Updated: July 22, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली 22 जुलाई प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने बृहस्पतिवार को अपने कॉर्पोरेट पॉसिपेड प्लान की भुगतान राशि बढ़ाकर 299 रुपये कर दी जिसमे कुछ अतिरिक्त डाटा भी दिया जाएगा।

एयरटेल ने अपनी औसत आय बढ़ाने के उद्देश्य से खुदरा पोस्टपेड योजना में भी बदलाव किया है। यह कदम उस समय उठाया गया है जब दूरसंचार कंपनियों को मोबाईल डाटा और कालिंग के जरिये आय बढ़ाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

भारतीय एयरटेल ने बताया कि उसका पोस्टपेड प्लान अब 299 रुपये से शुरू होगा और 30 जीबी इंटरनेट दिया जाएगा जबकि इससे पहले 10 जीबी इंटरनेट दिया जाता था।

भारती एयरटेल की मोबाईल सेवाओं की औसत आय वित्त वर्ष 2021 की जनवरी-मार्च तिमाही में 5.8 प्रतिशत घटकर 145 करोड़ रुपये था। जो एक साल पहले इसी अवधि में 154 करोड़ रुपये रहा था।

एयरटेल बिजनेस के निदेशक एवं सीईओ अजय चितकारा ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों से, एयरटेल ने 5जी के लिये तैयार और सुरक्षित नेटवर्क बनाने के लिये स्‍पेक्‍ट्रम, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और नई तकनीक में भारी निवेश किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम