लाइव न्यूज़ :

विमान ईंधन की कीमतों में 5.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, दिल्ली में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा रेट, इस साल 10वीं वृद्धि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2022 13:55 IST

विमान ईंधन की कीमतों को हर महीने की पहली और 16 तारीख को संशोधित किया जाता है, जबकि पेट्रोल और डीजल की दरों को हर दिन संशोधित किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देविमान ईंधन की कीमतों में इस साल यह 10वीं वृद्धि हैवहीं पेट्रोल-डीजल में लगातार 41वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ

नयी दिल्लीः विमान ईंधन की कीमतों में सोमवार को 5.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। यह इस साल 10वीं वृद्धि है। वैश्विक ऊर्जा कीमतों में जोरदार तेजी के कारण विमान ईंधन की कीमत उच्चतम स्तर पर है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विमानन टर्बाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत 6,188.25 रुपये प्रति किलोलीटर या 5.29 प्रतिशत बढ़कर 1,23,039.71 रुपये प्रति किलोलीटर (123 रुपये प्रति लीटर) हो गई है।

विमान ईंधन की कीमतों में इस साल यह 10वीं वृद्धि है। इस बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद लगातार 41वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। विमान ईंधन की कीमतों को हर महीने की पहली और 16 तारीख को संशोधित किया जाता है, जबकि पेट्रोल और डीजल की दरों को हर दिन संशोधित किया जाता है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 22 मार्च से छह अप्रैल के बीच 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। उसके बाद से कीमतें स्थिर हैं। 

मई में पेट्रोल, डीजल की बिक्री में उछाल

उधर, भारत में पेट्रोल और डीजल की खपत मई में बढ़ गई। इस दौरान आर्थिक गतिविधियों में तेजी के साथ ही फसल कटाई के मौसम की शुरुआत से मांग में सुधार हुआ। उद्योग द्वारा सोमवार को जारी प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक मई के पहले पखवाड़े में पेट्रोल की बिक्री इससे पिछले महीने की समान अवधि की तुलना में 14 प्रतिशत बढ़ी। इस दौरान डीजल की मांग 1.8 प्रतिशत बढ़ी, जबकि रसोई गैस की बिक्री 1-15 मई के दौरान में 2.8 प्रतिशत बढ़ी। सार्वजनिक क्षेत्र के खुदरा ईंधन विक्रेताओं ने 1-15 मई के दौरान 12.8 लाख टन पेट्रोल बेचा, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 59.7 प्रतिशत अधिक है।

टॅग्स :जेट एयरवेजतेल की कीमतें
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतVIDEO: हाथों में तख्तियां, जुबां पर नारेबाजी, गैस किल्लत को लेकर संसद परिसर में विपक्ष का हल्लाबोल

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: आज आपके शहर में क्या है फ्यूल रेट? बस एक क्लिक से चेक करें प्राइस लिस्ट

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल के दामों में आया उतार-चढ़ाव, जानिए आपके शहर में कितने लीटर बिक रहा ईंधन

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 10 जनवरी को जारी हुई ईंधन की ताजा कीमतें, लिस्ट में चेक करें अपने शहर में रेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?