लाइव न्यूज़ :

Air India: 470 विमान के ऑर्डर के बाद एयर इंडिया 1,000 से अधिक पायलटों को करेगी नियुक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2023 22:34 IST

एयर इंडिया अपने बेड़े और नेटवर्क के विस्तार के लिए 1,000 से अधिक पायलटों की नियुक्त करेगी। इनमें वरिष्ठ पायलटों के अलावा प्रशिक्षु शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया अपने बेड़े और नेटवर्क के विस्तार के लिए 1,000 से अधिक पायलटों की नियुक्त करेगीइनमें वरिष्ठ पायलटों के अलावा प्रशिक्षु शामिल होंगेएयर इंडिया ने बोइंग और एयरबस को 470 विमानों का ऑर्डर दिया है

नई दिल्ली: टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया (एआई) अपने बेड़े और नेटवर्क के विस्तार के लिए 1,000 से अधिक पायलटों की नियुक्त करेगी। इनमें वरिष्ठ पायलटों के अलावा प्रशिक्षु शामिल होंगे। एयर इंडिया ने बोइंग और एयरबस को 470 विमानों का ऑर्डर दिया है। इनमें बड़े आकार के विमान भी शामिल हैं। कंपनी के पास अभी 1,800 से अधिक पायलट हैं। एयरबस के ऑर्डर में 210 ए320/321 नियो/एक्सएलआर और 40 ए350-900/1000 विमान शामिल हैं। 

वहीं बोइंग को एयरलाइन ने 190 737-मैक्स, 20 787एस और 10 777 विमानों का ऑर्डर दिया है। टाटा समूह ने जनवरी, 2022 में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। एयर इंडिया द्वारा बृहस्पतिवार को निकाले गए एक विज्ञापन के अनुसार, एयरलाइन अब 1,000 से अधिक पायलटों की भर्ती कर रही है। कंपनी ने कहा कि 500 ​​से अधिक विमान इसके बेड़े में शामिल हो रहे हैं। 

एयर इंडिया ने 17 अप्रैल को अपने पायलटों और चालक दल के सदस्यों के लिए एक नया वेतन ढांचा पेश किया था। हालांकि, दोनों पायलट यूनियनों...इंडियन कमर्शियल पायलट्स एसोसिएशन (आईसीपीए) और इंडियन पायलट्स गिल्ड ने इसे खारिज कर दिया था। पायलट यूनियनों ने कहा है कि एयरलाइन ने नए अनुबंधों को अंतिम रूप देने से पहले उनके साथ बातचीत नहीं की है।

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :एयर इंडियाटाटा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?