लाइव न्यूज़ :

Air India Offer: एयर इंडिया ने किया बड़ा फैसला, स्थायी कर्मचारियों को वीआरएस ऑफर, रिटायर होने पर मिलेंगे एकमुश्त रुपया

By भाषा | Updated: June 1, 2022 23:09 IST

Air India Offer: टाटा समूह ने पिछले साल आठ अक्टूबर को सफल बोली लगाने के बाद 27 जनवरी को एयर इंडिया का नियंत्रण लिया।

Open in App
ठळक मुद्देअगर 55 साल के हैं और 20 साल तक काम किया है, वे स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले सकते हैं।आयु सीमा 55 साल से कम कर 40 साल कर रही है।कर्मचारियों को एकमुश्त लाभ के रूप में अनुग्रह राशि भी प्रदान की जाएगी।

Air India Offer: एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों के एक तबके को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिये प्रोत्साहित करने को लेकर बुधवार को नकद प्रोत्साहन समेत अन्य उपायों की घोषणा की। इसके साथ कर्मचारियों की पात्रता को लेकर उम्र सीमा को 55 से घटाकर 40 कर दिया गया है।

टाटा समूह ने पिछले साल आठ अक्टूबर को सफल बोली लगाने के बाद 27 जनवरी को एयर इंडिया का नियंत्रण लिया। कर्मचारियों को बुधवार को भेजे पत्र में एयरलाइन ने कहा कि एयर इंडिया के मौजूदा नियमन के तहत स्थायी कर्मचारी अगर 55 साल के हैं और 20 साल तक काम किया है, वे स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले सकते हैं।

कंपनी एक अतिरिक्त लाभ के रूप में चालक दल के सदस्यों के लिये आयु सीमा 55 साल से कम कर 40 साल कर रही है। इसमें कहा गया है, ‘‘एक जून, 2022 से 31 जुलाई, 2022 तक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले कर्मचारियों को एकमुश्त लाभ के रूप में अनुग्रह राशि भी प्रदान की जाएगी।’’

इसके अलावा जो कर्मचारी एक जून से 30 जून के बीच स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन करते हैं, उन्हें अनुग्रह राशि के अलावा अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। कंपनी ने कहा है कि आवेदन की स्वीकृति प्रबंधन के विवेक के अधीन होगी। 

टॅग्स :एयर इंडियाटाटा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती